Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसाउथ सिनेमा को बड़ा झटका: 95 साल की उम्र में दिग्गज फिल्ममेकर...

साउथ सिनेमा को बड़ा झटका: 95 साल की उम्र में दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीतिम श्रीनिवास राव का निधन

नई दिल्ली: साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीतिम श्रीनिवास राव को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है। 95 साल के उम्र में वेटरन फिल्ममेकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से सिंगीतम साहब बढ़ती उम्र की समस्याओं से जूझ रहे थे और इसी कारण उनका निधन हुआ है।

सिंगीतम श्रीनिवास राव की मौत की खबर सामने आने के बाद साउथ सिनेमा में मातम पसर गया है। कमल हासन से लेकर जूनियर एनटीआर समेत तमाम फिल्म हस्तियों ने निर्देशक के देहांत पर शोक जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

करीब 6 दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री में राज किया

करीब 6 दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री में राज करने वाले सिंगीतम श्रीनिवास राव का जन्म 21 सितंबर, 1931 को हुआ था। 1950 में बतौर सहायक निर्देशक अपने करियर का आगाज करने वाले सिंगीतम ने बतौर फिल्ममेकर, स्क्रीनप्ले राइटल और म्यूजिक कंपोजर साउथ सिनेमा में अपनी छाप छोड़ी। इस दौरान उन्होंने अधिकतर तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में करीब 6 दशक तक राज किया।

ये भी पढ़ें: आस्था, विरासत और विकास से संवरेगा चंपावत: सीएम धामी बोले- तैयार हो रहा आदर्श जनपद का मॉडल

इन फिल्मों के लिए मशहूर थे सिंगीतम श्रीनिवास राव 

बात की जाए सिंगीतम श्रीनिवास राव की बतौर फिल्ममेकर बनाई गईं लोकप्रिय फिल्मों के बारे में तो उनमें मयूरी, पुष्पक विमान, नीति नियाजिती और आदित्य 369 जैसी कई मूवीज के नाम शामिल हैं। मालूम हो कि बतौर निर्देशक उनकी आखिरी फिल्म सींग गीथम थी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन