Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news6 अक्टूबर से शुरू होगी भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज, 5 शहरों में होंगे...

6 अक्टूबर से शुरू होगी भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज, 5 शहरों में होंगे 5 मुकाबले; देखें पूरा शेड्यूल

मुबंई: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब क्रिकेट फैंस को टी20 मुकाबलों का इंतजार है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को खेला जाएगा।

इस सीरीज की खास बात यह है कि पांचों मैच अलग-अलग शहरों में होंगे। लखनऊ से शुरू होने वाला सफर रांची, इंदौर और हैदराबाद होते हुए बेंगलुरु में खत्म होगा। सभी मुकाबले भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे से खेले जाएंगे।

लखनऊ में होगा सीरीज का आगाज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इसी मैच के साथ पांच मुकाबलों की सीरीज की शुरुआत होगी।

इसके बाद दोनों टीमें रांची जाएंगी, जहां 9 अक्टूबर को JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में दूसरा टी20 खेला जाएगा।

11 अक्टूबर को इंदौर में मुकाबला

सीरीज का तीसरा मुकाबला मध्य प्रदेश के क्रिकेट फैंस के लिए खास रहेगा। भारत और वेस्टइंडीज 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। इंदौर के बाद दोनों टीमें हैदराबाद रवाना होंगी।

चौथा टी20 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।

यह भी पढ़ें: Asian games 2026:पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड, कपिल देव ने किया टीम की ताकत पर भरोसा

भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

मैच तारीख शहर स्टेडियम समय
पहला T20 6 अक्टूबर लखनऊ भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम शाम 7:00 बजे
दूसरा T20 9 अक्टूबर रांची JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स शाम 7:00 बजे
तीसरा T20 11 अक्टूबर इंदौर होलकर क्रिकेट स्टेडियम शाम 7:00 बजे
चौथा T20 14 अक्टूबर हैदराबाद राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम शाम 7:00 बजे
पांचवां T20 17 अक्टूबर बेंगलुरु एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम शाम 7:00 बजे

 

यानी 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली यह सीरीज 12 दिनों तक चलेगी। पांच शहरों में पांच मुकाबले होने के कारण अलग-अलग राज्यों के दर्शकों को भारत और वेस्टइंडीज की टी20 टक्कर देखने का मौका मिलेगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन