Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsधीरेंद्र शास्त्री के बयान पर साध्वी हर्षानंद का पलटवार, बोलीं- आश्रम खुद...

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर साध्वी हर्षानंद का पलटवार, बोलीं- आश्रम खुद सुरक्षित नहीं तो जाने की जरूरत क्या?

भोपाल: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर अब साध्वी हर्षानंद गिरि की प्रतिक्रिया सामने आई है।उन्होंने आश्रम आने वाली महिलाओं को अनजान लोगों से सावधान रहने की अपील पर सवाल उठाया है।
साध्वी ने कहा कि जब आश्रम और वहां के सेवादार ही सुरक्षित नहीं हैं, तो परिवार और बच्चों को वहां भेजने का जोखिम क्यों उठाया जाए।उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर संत समाज में चर्चा शुरू हो गई है।

मेरी किसी से दुश्मनी नहीं

वायरल बयान में साध्वी हर्षानंद गिरि ने खुलकर अपनी बात रखी और कहा कि किसी से उनकी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। हर्षानंद गिरि ने सवाल उठाया कि अगर किसी संत को अपने ही आश्रम के सेवादारों पर भरोसा नहीं है, तो भक्त उस आश्रम पर कैसे भरोसा कर सकते हैं? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब कोई यह गारंटी ही नहीं ले रहा कि तुम आओ और हम तुम्हें पूरी सुरक्षा देंगे, तो वहां जाने का क्या औचित्य है?

घर पर रहकर पूजा पाठ करने की सलाह दी

साध्वी हर्षानंद गिरि ने सलाह दी कि मंदिर जाएं, भगवान के दर्शन करें और तुरंत अपने घर वापस लौट आएं। साध्वी ने कहा कि यदि सुरक्षित रहना है, तो अपने घर पर रहकर मंत्र जाप और पूजा-पाठ करें। खुद जिन्होंने आश्रम बनाए हैं, जब वे उन्हें नहीं संभाल पा रहे हैं, तो लोगों को आश्रम की राजनीति और पंचायत में पड़ने की कोई जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ें: Indore Car Fire: चलती कार में लगी भीषण आग, ड्राइवर समेत 4 लोगों ने कूदकर बचाई जान

 बयान ने एक नई बहस छेड़ी

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अपील के बाद हर्षानंद गिरि के इस बयान ने धार्मिक और आध्यात्मिक हलकों में एक नई बहस छेड़ दी है। एक तरफ जहां सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी तरफ आश्रमों की व्यवस्था और वहां की आंतरिक सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन