Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsMP में एक लाख नई भर्तियां होंगी, कृषि विभाग की तारीफ कर...

MP में एक लाख नई भर्तियां होंगी, कृषि विभाग की तारीफ कर बोले CM – खाली पद जल्द भरेंगे

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को कृषि विभाग की जमकर तारीफ की। भोपाल के रवींद्र भवन में किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग के पदोन्नत कर्मचारियों के अभिनंदन कार्यक्रम में CM शामिल हुए।

कार्यक्रम में CM ने 44 दिवंगत शासकीय सेवकों के परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी सौंपे। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

कृषि विभाग है डेवलपमेंट विभाग

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि विभाग सिर्फ एक डिपार्टमेंट नहीं, बल्कि डेवलपमेंट है। यह विभाग प्रकृति के सबसे करीब रहकर काम करता है। इसी विभाग की मेहनत से देश फूड बास्केट बना है और मध्यप्रदेश गेहूं उत्पादन में नंबर-1 बना है।

उन्होंने बताया कि इस बार पौने 14 लाख किसानों से 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। कृषि विभाग की फाइलें खेत की मेड़ तक पहुंचती हैं और किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाती हैं।

एक लाख नई भर्तियों का ऐलान

CM ने कर्मचारियों को पदोन्नति की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 3357 शासकीय सेवकों की पदोन्नति हुई है। ये पदोन्नति पहले ही हो जानी चाहिए थी।

उन्होंने कहा कि प्रमोशन से जो पद खाली हुए हैं, उन्हें जल्द भरा जाएगा। कृषि विभाग में अकेले 1500 पदों पर नई भर्ती होगी। इस सरकार में अब तक 85 हजार युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है और नए साल तक एक लाख नए पदों पर भर्ती की जाएगी।

अनुकंपा नियुक्ति पर CM ने कहा कि जो साथी हमें छोड़ गए, उनके परिवारों की जिम्मेदारी हमारी है। सरकार ऐसे सभी लंबित प्रकरणों को शून्य करने पर काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: चीन के लिए जासूसी के शक में अमेरिकी महिला गिरफ्तार, ताइवानी राष्ट्रपति के बेटे का बनाया वीडियो

बदलते भारत का जिक्र

अपने संबोधन में CM ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल को स्वर्णिम बताया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है और कृषि विभाग भी उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने खेलों का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले हम पाकिस्तान से तुलना करते थे, आज हम एशियाड में चौथे नंबर पर हैं और पाकिस्तान 28वें पर है। हमारी संस्कृति ‘जीयो और जीने दो’ की है। आज शाकाहार के दम पर भी गोल्ड मेडल लाए जा रहे हैं।

CM ने कहा कि मध्यप्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं रहा। सभी विभाग मिलकर एक परिवार की तरह काम कर रहे हैं। सरकार का लक्ष्य जन-कल्याण है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन