Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsSIR पर CM मोहन की अपील, मतदाताओं से जिम्मेदारी निभाने को कहा

SIR पर CM मोहन की अपील, मतदाताओं से जिम्मेदारी निभाने को कहा

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर मतदाताओं से अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर लोगों से जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा अपना नाम वोटर लिस्ट में जरूर दर्ज कराएं।

लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की भागीदारी जरुरी

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, लोकतंत्र की मजबूती में हर जागरूक मतदाता की भागीदारी जरूरी है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है कि मतदाता सूची भी अद्यतन, पारदर्शी और विश्वसनीय हो। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें मतदाता सूची का सत्यापन किया जा रहा है।

एसआईआर को लेकर अफवाह पर ध्यान न दें

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एसआईआर को लेकर किसी भी तरह के भ्रम या अफवाह पर ध्यान न दें। फॉर्म 6 और डिक्लेयेरशन सहित पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित है। सही जानकारी के लिए सिर्फ निर्वाचन आयोग की आधिकारिक जानकारी और निर्धारित प्रक्रिया पर ही विश्वास करें।

 युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवाओं से अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराने की अपील की और कहा आइए, अपनी जिम्मेदारी निभाएं और एक विश्वसनीय मतदाता सूची के निर्माण में सहभागी बनें।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, MP में शिक्षक भर्ती बढ़ाने की मांग

विपक्षी पार्टियां मुख्य चुनाव आयुक्त पर लगा रहे आरोप

 बता दें, मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का विपक्षी पार्टियां विरोध कर रहा हैं। इसको लेकर सीजेपी और कांग्रेस पार्टी के नेताओं का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव आयोग के सदस्यों वाली एक संवैधानिक संस्था को मिली शक्तियों का दुरुपयोग किया है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की गई, जिस पर कोर्ट ने चुनाव आयोग से जवाब मांगा हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन