Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news20 रुपये के मोमोज को लेकर विवाद, ठेला संचालक ने छात्र पर...

20 रुपये के मोमोज को लेकर विवाद, ठेला संचालक ने छात्र पर फेंका खौलता तेल

ग्वालियर: ग्वालियर में महज 20 रुपये के मोमोज को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। हजीरा थाना क्षेत्र में एक ठेला संचालक पर 18 वर्षीय छात्र के ऊपर खौलता तेल फेंकने का आरोप है। गर्म तेल की चपेट में आने से छात्र का चेहरा और कान झुलस गए।

मोमोज को लेकर हुआ विवाद

आरोप है कि मोमोज की मात्रा कम होने पर सवाल पूछने से नाराज ठेला संचालक ने कढ़ाई में रखा खौलता हुआ तेल छात्र के ऊपर फेंक दिया। गर्म तेल की चपेट में आने से छात्र का चेहरा और कान बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

दोस्त के साथ जिम जाने निकला था छात्र 

घटना हजीरा थाना क्षेत्र के पुरानी रेशम मिल चौराहे की बताई जा रही है। न्यू रेशम मिल के प्रगति नगर निवासी 18 वर्षीय शिवा छात्र है। जो अपने दोस्त गोलू खान और विकास राजपूत के साथ जिम जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में तीनों पुरानी रेशम मिल चौराहे पर स्थित ‘अंकित मोमोज’ के ठेले पर रुक गए। जहां शिवा ने 20 रुपये के मोमोज खरीदे थे। प्लेट में मोमोज की मात्रा कम नजर आने पर उसने ठेला संचालक अंकित से पूछा कि इतने कम मोमोज क्यों दिए गए हैं। आरोप है कि इसी बात को लेकर अंकित नाराज हो गया और शिवा से अभद्रता करने लगा।

 हमले के बाद अफरा-तफरी मची

पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की मामूली शिकायत को लेकर ठेले वाले अंकित और शिवा के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि अंकित ने शिवा के साथ गाली-गलौज की। शिवा ने जब अभद्रता का विरोध किया तो विवाद और बढ़ गया,आरोप है कि अंकित ने पहले शिवा को धक्का दिया और इसके बाद कढ़ाई में खौलता हुआ गर्म तेल उठाकर सीधे उसके ऊपर फेंक दिया। गर्म तेल की चपेट में आने से शिवा का चेहरा और कान गंभीर रूप से झुलस गए। अचानक हुए इस हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

घटना के बाद आरोपी ठेला छोड़कर मौके से भाग निकला। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस ने मामला दर्ज कर अब पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। महज मोमोज की संख्या को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बात खौलते तेल से हमला करने तक पहुंच गई। अब पुलिस जांच के बाद यह साफ होगा कि विवाद की पूरी वजह क्या थी और गर्म तेल फेंकने के आरोप में आरोपी के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन