पुडुचेरी: इंडिया ए vs ऑस्ट्रेलिया ए भविष्य के सितारों की जंग शुरू। 3 मैचों की अनऑफिशियल वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ए ने टॉस जीतकर इंडिया ए को पहले गेंदबाजी करने का न्योता दिया है। पुडुचेरी के मैदान पर दोनों टीमें पूरी तैयारी के साथ उतरी हैं, क्योंकि सीनियर टीम में जगह बनाने का ये सुनहरा मौका है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम में कई बड़े नाम हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया ए भी अपने यंग गन्स के साथ चुनौती देने को तैयार है।
साई सुदर्शन और प्रभसिमरन को ओपनिंग की जिम्मेदारी
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इंडिया ए ने पहले मैच के लिए तगड़ा बैटिंग ऑर्डर उतारा है। साई सुदर्शन और प्रभसिमरन सिंह ओपनिंग करेंगे। प्रभसिमरन विकेटकीपिंग भी करेंगे।
उसके बाद देवदत्त पडिक्कल, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और रजत पाटीदार जैसे अनुभवी बैटर हैं। निशांत सिंधु और सूर्यांश शेडगे ऑलराउंडर के तौर पर टीम को बैलेंस देंगे। बॉलिंग में विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अरशद खान और यश ठाकुर को मौका मिला है।
- इंडिया ए की प्लेइंग-11: साई सुदर्शन, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अरशद खान और यश ठाकुर।
हार्दिक नहीं खेल रहे, सूर्यांश को मिला मौका
इस सीरीज के लिए पहले हार्दिक पंड्या को इंडिया ए टीम में रखा गया था, लेकिन चोट के कारण वो बाहर हो गए। उनकी जगह मुंबई के यंग ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को टीम में शामिल किया गया और पहले मैच की प्लेइंग-11 में भी जगह दी गई है। वहीं नमन धीर के सीनियर T20 टीम से जुड़ने के बाद अनुकूल रॉय को इंडिया ए स्क्वॉड में लाया गया है।
ऑस्ट्रेलिया ए की कप्तानी विल सदरलैंड कर रहे हैं। टीम में सैम कोनस्टास, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, नाथन मैकस्वीनी और स्पेंसर जॉनसन जैसे खिलाड़ी हैं।
यह भी पढ़ें: भारतीय महिला क्रिकेट से हरमनप्रीत ने छोड़ी कप्तानी, स्मृति बन सकती हैं नई कप्तान
तीन मैचों की है वनडे सीरीज
दोनों टीमों के बीच कुल तीन अनऑफिशियल वनडे होने हैं। पहला मैच 6 अक्टूबर को है, जबकि अगले दो मैच 9 और 11 अक्टूबर को पुडुचेरी में ही खेले जाएंगे।

