नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी।
हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा उनकी अगुआई में भारत ने 2016, 2022 और 2026 एशिया कप भी जीता।
हरमनप्रीत ने कप्तानी के अनुभव को किया याद
अपने पोस्ट में हरमनप्रीत ने टीम की कप्तानी करने के अनुभव को याद करते हुए कहा कि यह सफर उनके लिए बेहद खास रहा। उन्होंने टीम के साथियों, कोचिंग स्टाफ और प्रशंसकों का समर्थन के लिए आभार जताया।
अब भारतीय महिला टीम की अगली कप्तान को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्मृति मंधाना को कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है।
हरमनप्रीत कौर के अचीवमेंट्स
2025 में उनकी कप्तानी में भारत ने पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता। वे वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान बनीं।
2017 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में नाबाद 171 रन की पारी खेली।यह महिला वर्ल्ड कप की यादगार पारियों में शामिल है।
टी-20 में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी
सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले
फरवरी 2026 में 356वां इंटरनेशनल मैच खेलकर वह महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली खिलाड़ी बनीं।सितंबर 2026 में वह 150 T20 में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं।
ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में तेजी का माहौल,सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 100 अंक ऊपर
अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित
2017 में उन्हें क्रिकेट के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।हरमनप्रीत कौर को 2026 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

