मुंबई: अरबाज खान के घर पर हुए इस खास सेलिब्रेशन में खान परिवार के कई सदस्य शामिल हुए। सलीम खान, सलमान खान, सोहेल खान समेत परिवार के अन्य सदस्य भी बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे।
सामने आए वीडियो में सलीम खान अपनी पत्नी सलमा खान के साथ कार से अरबाज के घर पहुंचते नजर आए। इसके बाद सलीम खान, सोहेल खान के साथ घर से बाहर निकले। सोहेल उन्हें कार तक ले जाने में मदद करते दिखाई दिए।
इस दौरान हेलेन भी उनके साथ नजर आईं। सिपारा के पहले जन्मदिन के मौके पर खान परिवार की मौजूदगी ने इस सेलिब्रेशन को खास बना दिया।
काफी समय बाद दिखाई दिए सलीम खान
इस साल की शुरुआत में सलीम खान के ब्रेन हैमरेज के बाद करीब एक महीने अस्पताल में रहने की खबर सामने आई थी। अस्पताल में भर्ती होने के बाद वे मार्च 2026 में ईद के मौके पर पहली बार दिखाई दिए थे। अब कई महीनों बाद वे पब्लिकली दिखाई दिए हैं।
सलमान और परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे
सलमान खान भी जन्मदिन की पार्टी में पहुंचे। उन्होंने काले रंग की फुल-स्लीव टी-शर्ट, नीली डेनिम जींस और काला चश्मा पहना था।अर्पिता खान शर्मा अपनी बेटी आयत शर्मा के साथ पार्टी में पहुंचीं। अरबाज के बेटे अरहान और खान परिवार के कई अन्य सदस्य भी नजर आए।
अरबाज और मलाइका का बेटा है अरहान
सिपारा, अरबाज और शूरा की पहली संतान हैं। उनके जन्म से पहले अरबाज अपने बेटे अरहान खान के पिता थे।अरहान, अरबाज और उनकी पूर्व पत्नी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के बेटे हैं। अरबाज और मलाइका की शादी 19 साल चली थी।
दोनों 2017 में अलग हो गए थे। इसके बाद उन्होंने तलाक को अंतिम रूप दिया।

