Tuesday, October 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsरिलीज से पहले सलमान खान की ‘मातृभूमि’ में बड़ा बदलाव, दोबारा लिखा...

रिलीज से पहले सलमान खान की ‘मातृभूमि’ में बड़ा बदलाव, दोबारा लिखा गया क्लाइमैक्स; किरदार में भी हुआ फेरबदल

मुंबई: सलमान खान की आने वाली फिल्मों का इंतजार कर रहे फैंस के लिए ‘मातृभूमि: May War Rest in Peace’ से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्म की कहानी पर मेकर्स ने एक बार फिर काम किया है और इस बार बदलाव सीधे इसके क्लाइमैक्स तक पहुंच गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का अंत दोबारा लिखा गया है, जबकि सलमान खान के किरदार की कहानी यानी Character Arc में भी बदलाव किया गया है। फिल्म जल्द ही Central Board of Film Certification (CBFC) के सामने स्क्रीनिंग के लिए जाने वाली है और उससे पहले मेकर्स इसे अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

युद्ध से ज्यादा शांति के संदेश पर जोर

फिल्म एक War Drama है, लेकिन मेकर्स इसे केवल युद्ध और एक्शन तक सीमित नहीं रखना चाहते। रिपोर्ट में बताया गया है कि बदले गए क्लाइमैक्स के जरिए कहानी में शांति के संदेश को ज्यादा मजबूती से सामने लाने की कोशिश की गई है।

फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया और Writing Team ने मिलकर इसके अंतिम हिस्से पर दोबारा काम किया है। कहानी में भारत-चीन संघर्ष से जुड़े पहलुओं को दिखाते हुए फिल्म का व्यापक संदेश युद्ध के बजाय शांति की तरफ रखने की कोशिश की गई है।

सलमान के किरदार में भी बदलाव

सिर्फ क्लाइमैक्स ही नहीं, सलमान खान के किरदार के सफर में भी बदलाव किए जाने की बात सामने आई है। यानी दर्शकों को फिल्म में सलमान का जो Character शुरुआत में दिखाई देगा, उसके अंतिम पड़ाव तक पहुंचने के तरीके को भी दोबारा तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें: प्यार या खतरनाक जुनून? सोनाक्षी-जहीर की ‘तू है मेरी किरण’ का ट्रेलर रिलीज, शादी के बाद पहली बार साथ आए नजर

अब CBFC स्क्रीनिंग पर नजर

रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की CBFC Screening इसी सप्ताह होने की संभावना है। ऐसे में मेकर्स क्लाइमैक्स सहित बाकी हिस्सों को अंतिम रूप देने में लगे हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

4 October to 10 October 2026
27 SEPTEMBER TO 3 OCTOBER 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन