Thursday, October 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsशेयर बाजार में फिर गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक लुढ़का

शेयर बाजार में फिर गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक लुढ़का

मुंबई :इस हफ्ते की शुरुआत में दो कारोबारी दिनों तक बढ़त के बाद घरेलू शेयर बाजार में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली।हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को बाजार कमजोरी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 200 अंक टूटकर 72,668 के स्तर पर खुला।वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी भी गिरावट के साथ 22,690.45 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

सिर्फ 6 शेयरों में तेजी रही

बाजार खुलने के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सिर्फ 6 शेयरों में तेजी रही, जबकि 24 शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे।लगातार दो दिनों की बढ़त के बाद बाजार में आई यह कमजोरी निवेशकों के लिए सतर्क संकेत मानी जा रही है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि कारोबार आगे बढ़ने के साथ बाजार शुरुआती गिरावट से उबरता है या दबाव कायम रहता है।

 हफ्ते की शुरुआत में बाजार में रौनक लौटी थी

इस हफ्ते की शुरुआत के पहले दिन यानी कि सोमवार को करीब 8 हफ्ते के बाद दलाल स्ट्रीट में तेजी की रौनक लौटी थी। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 0.66 फीसदी यानी कि 472.77 अंक बढ़त के साथ हरे निशान में 72,382.47 पर बंद हुआ था। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 0.60 फीसदी यानी कि 133.80 अंक चढ़कर 22,555.75 पर बंद हुआ था।

मंगलवार को यानी हफ्ते के दूसरे दिन सेंसेक्स 685.34 अंक यानी कि 0.95 फीसदी उछलकर हरे निशान में 73,067.81 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 0.98 फीसदी यानी कि 220.35 अंक की तेजी के साथ 22,776.10 पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी बोले- बैंक-अस्पताल अब फोन में, ₹5 लाख करोड़ गलत हाथों में जाने से बचे

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 7 अक्टूबर को भी बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 429 अंक गिरकर 72,639 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी करीब 173 अंक की गिरावट रही, ये 22,603 पर बंद हुआ था।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

4 October to 10 October 2026
27 SEPTEMBER TO 3 OCTOBER 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन