नई दिल्ली: इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में डिजिटल सेवाओं के विस्तार और तकनीकी क्षेत्र में भारत की प्रगति का जिक्र किया।पीएम मोदी ने कहा कि आज बैंक, अस्पताल और सरकारी दफ्तरों से जुड़ी सैकड़ों सेवाएं लोगों के मोबाइल फोन पर उपलब्ध हैं। उन्होंने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT का भी उल्लेख किया और कहा कि इसके जरिए सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रही है।प्रधानमंत्री ने दावा किया कि DBT व्यवस्था के चलते 5 लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचे हैं।
AI और 6G तकनीक पर खास फोकस रहेगा
पीएम मोदी ने कहा कि 2022 में इसी मंच से भारत में 5G सेवा की शुरुआत की गई थी। इसके बाद 2023 में यह बताया गया कि भारत 5G के क्षेत्र में किस तरह आगे बढ़ रहा है।
इस साल इंडिया मोबाइल कांग्रेस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI और 6G तकनीक पर खास फोकस रहेगा। कार्यक्रम में तीन दिनों के दौरान 100 से ज्यादा देशों से करीब डेढ़ लाख लोगों के शामिल होने की बात कही गई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत तेजी से डिजिटल और दूरसंचार तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और मोबाइल तकनीक अब आम लोगों की रोजमर्रा की सेवाओं का अहम हिस्सा बन चुकी है।
सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम में रफ्तार पकड़ रहा भारत

