Monday, November 9, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल के न्यू मार्केट में भीषण आग: 25 फीट तक उठीं लपटें,...

भोपाल के न्यू मार्केट में भीषण आग: 25 फीट तक उठीं लपटें, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

भोपाल: न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें करीब 25 फीट तक उठती दिखाई दीं, जबकि धुएं का गुबार करीब 2 किलोमीटर दूर से नजर आया।बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले छोले-भटूरे की दुकान में लगी और देखते ही देखते आसपास की दुकानों तक पहुंच गई। आग की चपेट में करीब 5 से 6 दुकानें और पास खड़ी 10 से 12 रेहड़ियां भी आ गईं।

इलाके में हड़कंप मचा 

आग फैलने के दौरान दुकानों में मौजूद लोग अपनी जान बचाकर बाहर निकल गए। इसके बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई।आग की लपटें पास स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर तक भी पहुंचने लगी थीं, लेकिन मंदिर की दीवार के कारण आग वहां तक नहीं पहुंच सकी।

ये भी पढ़ें:विदिशा में नशे पर बड़ी कार्रवाई, 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 2 गिरफ्तार;11 लाख आंकी गई कीमत

15 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग को नियंत्रित करने और आसपास के इलाके में फैलने से रोकने के लिए 15 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं और नुकसान का आकलन आग बुझने के बाद किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन