Tuesday, October 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनायरा के बाद जियो-BP का लोगों के लिए झटका, पेट्रोल ₹5 और...

नायरा के बाद जियो-BP का लोगों के लिए झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा

नई दिल्ली: त्योहारी सीजन में आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। नायरा एनर्जी के बाद अब निजी ईंधन कंपनी जियो-बीपी ने भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया है। नई दरें रविवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं।

वाहन चालकों की जेब पर पड़ेगा असर

ईंधन की कीमतों में इस बढ़ोतरी का सीधा असर वाहन चालकों की जेब पर पड़ेगा त्योहारों के दौरान यात्रा, पर्यटन और लंबी दूरी का सफर अब पहले से महंगा हो सकता है। वहीं, डीजल के दाम बढ़ने से माल ढुलाई की लागत पर भी असर पड़ने की आशंका है, जिसका प्रभाव रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ सकता है। ऐसे में सवाल है कि क्या पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें त्योहारों के बजट को भी बिगाड़ेंगी?

क्या हैं नए रेट

जियो-बीपी के नए रेट के अनुसार, अब पेट्रोल 108 रुपए 91 पैसे प्रति लीटर के बजाय 113 रुपए 91 पैसे प्रति लीटर मिलेगा। इसी तरह डीजल की कीमत 94 रुपए 15 पैसे से बढ़कर 97 रुपए 15 पैसे प्रति लीटर हो गई है।

हर 10 लीटर पर 50 रुपए एक्स्ट्रा चुकाने होंगे

नए रेट के चलते पेट्रोल भरवाने वाले वाहन चालकों को हर 10 लीटर पर 50 रुपए एक्स्ट्रा चुकाने होंगे, जबकि डीजल के 10 लीटर पर 30 रुपए ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे। लंबी दूरी तक रोजाना वाहन चलाने वाले लोगों, व्यावसायिक वाहनों और माल परिवहन से जुड़े कारोबारियों पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: CEC इस्तीफा विवाद: दिल्ली में आज फिर CJP का प्रदर्शन, पुलिस अलर्ट

त्योहारी सीजन में बढ़ेगा सफर का खर्च

नवरात्रि के साथ ही त्योहारों और छुट्टियों के दौरान लोगों की आवाजाही बढ़ने लगती है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से निजी वाहनों से यात्रा करने वाले परिवारों का बजट प्रभावित हो सकता है।

इसके अलावा ट्रांसपोर्ट और माल ढुलाई की लागत बढ़ने की आशंका है। हालांकि, इसका वस्तुओं की कीमतों पर कितना असर पड़ेगा, यह परिवहन लागत और कारोबारियों की ओर से लिए जाने वाले फैसलों पर निर्भर करेगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

18 to 24 October 2026
11 to 17 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन