नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल किया गया है। इस सूची के अनुसार, ओम प्रकाश माथुर को केरलम, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं,ब्रज मोहन राम को ओडिशा का गवर्नर नियुक्त किया गया है।डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का गवर्नर नियुक्त किया गया है।डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का गवर्नर नियुक्त किया गया है।
छह नए राज्यपाल के बारे में-
आर्लेकर की जगह ओम प्रकाश माथुर को केरलम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान से राज्यसभा के पूर्व सांसद हैं। उन्होंने जुलाई 2024 में सिक्किम के राज्यपाल का पद संभाला था।
पलामू से लोकसभा के पूर्व सांसद ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह हरि बाबू कंभमपति का स्थान लेंगे।
महेंद्रगढ़ से बीजेपी की पूर्व सांसद और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की पूर्व सदस्य सुधा यादव कर्नाटक की नई राज्यपाल होंगी। वह थावरचंद गहलोत का स्थान लेंगी। सुधा यादव कर्नाटक की दूसरी महिला राज्यपाल होंगी। उनसे पहले वी.एस. रमादेवी ने 1999 से 2002 तक इस पद पर कार्य किया था।
ये भी पढ़ें: MP के पूर्व मंत्री ढाल सिंह बने उत्तराखंड के राज्यपाल,4 बार विधायक, बालाघाट से सांसद भी रहे
पूर्व सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया
मध्य प्रदेश के बालाघाट से लोकसभा के पूर्व सांसद ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का स्थान लेंगे।
वहीं,बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा के पूर्व सांसद दुष्यंत गौतम को सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह ओम प्रकाश माथुर की जगह लेंगे।


