लखनऊ: दिल्ली के जंतर-मंतर को लेकर सियासत तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाए जाने के बाद विपक्षी दलों ने सरकार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। इस फैसले को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर को शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित करना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी हार है।
भाजपा बेहद डरी-सहमी हुई है
अखिलेश ने आगे कहा कि शुक्र तो ये मनाइए कि प्रदर्शन करने के लिए किसी भूमिगत जगह पर जाने को नहीं कहा गया, जहां भाजपा और उनके अंडरग्राउंड संगी-साथी अपनी ख़ुफ़िया मीटिंग करते हैं। भाजपा बेहद डरी-सहमी हुई है। वो जनाक्रोश से बचने के लिए उन जगहों से जनता को दूर करना चाहती है, जहां सत्ताधीश बैठते हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में दुर्गा योजना का पोर्टल लॉन्च, पिंक ई-ऑटो से महिलाओं और ट्रांसजेंडरों को मिलेगा रोजगार
लोक कल्याण मार्ग पर ही कोई जगह दे दी जाए
आगे अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि अच्छा तो ये होता कि लोकतंत्र में प्रदर्शन के लिए ‘लोक कल्याण मार्ग’ पर ही कोई जगह दे दी जाए। इससे नामकरण को सही साबित करने का तर्क भी मिल जाएगा। सर्वोच्च सत्ता तक जब बात सीधे पहुंचेगी तो समाधान भी तुंरत निकलेगा।

