Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभाजपा-कांग्रेस झड़प के बाद बाबूलाल मरांडी का तंज, बोले- कांग्रेस और कॉकरोच...

भाजपा-कांग्रेस झड़प के बाद बाबूलाल मरांडी का तंज, बोले- कांग्रेस और कॉकरोच एक ही हैं

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय तिलक पुस्तकालय के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच  हिंसक झड़प और पथराव हो गया। जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।  मरांडी ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक विरोध को हिंसा में बदलने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा ,कांग्रेस और काकरोच एक ही हैं दोनों अंधेरे में पनपते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और भाजपा के लोकतांत्रिक विरोध पर पथराव कांग्रेस की हताशा को दर्शाता है।

देश की सांस्कृतिक आस्था को ठेस पहुंचा रहे

मरांडी ने कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर जब पूरा देश भक्ति में डूबा है, ऐसे समय में कांग्रेस और इंडी गठबंधन सड़कों पर अराजकता फैलाकर देश की सांस्कृतिक आस्था को ठेस पहुंचा रहे हैं।

बिष्टुपुर की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराने पहुंचे थे। उनके मुताबिक, इसके जवाब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी की। उन्होंने नवरात्र जैसे पर्व के दौरान टकराव और उपद्रव को विपक्ष की संवेदनहीन मानसिकता बताया।

 संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सत्ता से बाहर होने के बाद से कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं की साख को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि देश के इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट तक सुनियोजित मार्च निकालकर न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कोशिश की गई।

मरांडी ने कहा कि कांग्रेस देश को बांटने के लिए नकारात्मक नैरेटिव तैयार कर रही है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद भारत की ताकत का दुनिया ने अनुभव किया है। उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने और माओवाद के खिलाफ कार्रवाई को केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धियां बताया।

ये भी पढ़ें: IIM काशीपुर के पूर्व छात्र दिल्ली पहुंचे, 90 सदस्यों ने साझा किए कॉरपोरेट अनुभव

कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील

बाबूलाल मरांडी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने और लोकतांत्रिक तरीके से सरकार की नाकामियों को जनता के सामने रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतांत्रिक तरीके से होना चाहिए और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन