Sunday, October 18, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news'मिर्जापुर: द मूवी' के मेकर्स को हाईकोर्ट से झटका, 50 हजार का...

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के मेकर्स को हाईकोर्ट से झटका, 50 हजार का जुर्माना, आर्मी फंड में जमा होगी रकम

नई दिल्ली: फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने के बाद अब कानूनी विवाद को लेकर चर्चा में है। फिल्म में इस्तेमाल किए गए ‘शूरवीर’ गाने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने निर्माताओं पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अदालत ने यह रकम आर्मी वेलफेयर फंड में जमा करने का आदेश दिया है। विवाद बढ़ने के बाद निर्माताओं ने 17 सितंबर को फिल्म से गाना हटा दिया था।

महाराणा प्रताप के सम्मान में बनाया गया था गाना

‘शूरवीर’ गाना रैपरिया बालम ने महाराणा प्रताप की वीरता और बलिदान को समर्पित करते हुए बनाया था। लेकिन फिल्म में इस गाने का इस्तेमाल गैंगस्टर से जुड़े दृश्य में किया गया, जिस पर आपत्ति जताई गई। गायक का आरोप था कि निर्माताओं ने गाने का इस्तेमाल करने से पहले उनकी अनुमति नहीं ली। उन्होंने कहा कि यह गाना देश के वीर योद्धाओं के सम्मान में बनाया गया था, न कि अपराधियों का महिमामंडन करने के लिए।

इस मामले में श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने भी विरोध जताते हुए निर्माताओं को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।

कोर्ट ने भी गाने के इस्तेमाल पर जताई नाराजगी

मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचने के बाद सुनवाई के दौरान अदालत ने फिल्म में गाने के इस्तेमाल पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने टिप्पणी की कि समाज ऐसी स्थिति में पहुंच रहा है, जहां हिंसा का सम्मान किया जा रहा है।

विवाद बढ़ने के बाद फिल्म निर्माताओं ने अदालत को बताया कि 17 सितंबर को गाना फिल्म से हटा दिया गया था। इसके बावजूद अदालत ने 50 हजार रुपये की रकम आर्मी वेलफेयर फंड में जमा करने का आदेश दिया।

विवाद के बावजूद फिल्म ने की शानदार कमाई

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, रवि किशन और जीतेंद्र कुमार जैसे कलाकार नजर आए।

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 339.58 करोड़ रुपये की कमाई की। भारत में इसका नेट कलेक्शन 230.34 करोड़ रुपये रहा, जबकि विदेशों में फिल्म ने 65.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

यह भी पढ़ें: दूसरे मंगलवार भी ‘दृश्यम 3’ का जलवा बरकरार, दोपहर तक 317 करोड़ के पार पहुंची कमाई

वेब सीरीज से मिली थी मिर्जापुर को पहचान

मिर्जापुर की शुरुआत साल 2018 में वेब सीरीज के रूप में हुई थी। इसके बाद 2020 में दूसरा और 2024 में तीसरा सीजन रिलीज हुआ। सीरीज में कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना त्रिपाठी जैसे किरदार काफी लोकप्रिय हुए। इसी लोकप्रियता को देखते हुए निर्माताओं ने इसे बड़े पर्दे पर उतारा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

11 to 17 October 2026
4 October to 10 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन