Sunday, October 18, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, दोपहर तक 317 करोड़...

दूसरे मंगलवार भी ‘दृश्यम 3’ का जलवा बरकरार, दोपहर तक 317 करोड़ के पार पहुंची कमाई

मुंबई: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन भारत में 317 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। दूसरे वीकेंड पर शानदार कमाई करने के बाद सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई थी। हालांकि मंगलवार को ‘ब्लॉकबस्टर ट्यूजडे’ ऑफर के कारण कमाई बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

पहले हफ्ते में कमाए 245 करोड़ रुपये

‘दृश्यम 3’ ने अपने पहले सप्ताह में 245.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे शुक्रवार को 14.50 करोड़, शनिवार को 26.50 करोड़ और रविवार को 22.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई घटकर 6.25 करोड़ रुपये रह गई। इस तरह 11 दिनों में फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 315.25 करोड़ रुपये पहुंच गया।

दोपहर तक 317.40 करोड़ का कलेक्शन

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे मंगलवार को दोपहर तक 2.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही भारत में कुल नेट कलेक्शन 317.40 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि मंगलवार के अंतिम आंकड़े रात तक सामने आएंगे।

यह भी पढ़ें: MP की घटनाओं पर बाबा बागेश्वर ने जताई चिंता, गौकशी और जहरीली शराब कांड पर दिया बयान

दुनियाभर में 500 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

‘दृश्यम 3’ विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 11 दिनों में विदेशी बाजारों से 111.50 करोड़ रुपये जुटाए हैं। वहीं दुनियाभर में इसका कुल कलेक्शन 489.74 करोड़ रुपये बताया गया है। अब फिल्म 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने के करीब है। आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई पर दर्शकों और फिल्म कारोबार से जुड़े लोगों की नजर बनी रहेगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

11 to 17 October 2026
4 October to 10 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन