Wednesday, October 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsराष्ट्रपति भवन में दिखाई जा सकती है ‘रामायण’, नेताओं के लिए स्पेशल...

राष्ट्रपति भवन में दिखाई जा सकती है ‘रामायण’, नेताओं के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग की तैयारी का दावा

नई दिल्ली:फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि 5 नवंबर को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राजनीतिक नेताओं के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की जा सकती है।

 फिल्म के मेकर्स इस खास स्क्रीनिंग के लिए जरूरी अनुमतियां हासिल करने की कोशिश में जुटे हैं।हालांकि, राष्ट्रपति भवन में स्क्रीनिंग को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिल्म के दो प्रीमियर आयोजित करने की योजना 

रिपोर्ट के मुताबिक, स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी शामिल हो सकते हैं।

इसके अलावा, मेकर्स फिल्म के दो प्रीमियर आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। इनमें से एक मुंबई और दूसरा दिल्ली में हो सकता है। मुंबई में प्रीमियर के लिए नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) का नाम सामने आया है।

पहला पार्ट ब्रह्म मुहूर्त में दुनिया भर में लॉन्च किया 

बता दें कि फिल्म ‘रामायण’ के पहले पार्ट का ट्रेलर 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे, ब्रह्म मुहूर्त के शुभ अवसर पर दुनिया भर में लॉन्च किया था।

‘रामायण’ के ट्रेलर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में एक साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया था।

ये भी पढ़ें: हैदराबाद में आज वेस्टइंडीज से चौथा मुकाबला, इंडिया ने 2024 में इसी मैदान पर 297 रन बनाए थे

गाने को श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी

फिल्म ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के अवसर पर रिलीज हुआ था। गाने को श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है।

इसके म्यूजिक को ए.आर. रहमान ने कंपोज, प्रोड्यूस और अरेंज किया है। गाने के लिरिक्स डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। इस फिल्म के म्यूजिक पर ए.आर. रहमान के साथ हॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर हंस जिमर भी काम कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

11 to 17 October 2026
4 October to 10 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन