Saturday, October 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsग्वालियर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख की स्मैक के साथ...

ग्वालियर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

ग्वालियर: नशे के कारोबार के खिलाफ मोहना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई है,जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की अर्टिगा कार भी जब्त की है। जिसकी कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये है।

पुलिस ने सूचना मिलने पर की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिना नंबर की स्लेटी रंग की अर्टिगा कार से तीन लोग शिवपुरी से स्मैक लेकर ग्वालियर की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर मोहना पुलिस ने एनएच-46 पर श्योपुर तिराहे के पास घेराबंदी की। इसी दौरान शिवपुरी की तरफ से आती संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक कार को पोहरी की तरफ भगाने लगा। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए ग्राम ठेर के पास भागा रेलवे ब्रिज के नजदीक कार को पकड़ लिया।

तीन लोगों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई

कार में सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरोत्तम बघेल, जीतू उर्फ जितेंद्र धाकड़ और नेतराज धाकड़ के रूप में हुई है। तीनों शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम खांदी के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान जीतू उर्फ जितेंद्र धाकड़ की पैंट की जेब से सफेद पारदर्शी पॉलिथीन में रखी 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है।

ये भी पढ़ें: कोटा बस हादसा: CM मोहन ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिजनों को 4- 4 लाख आर्थिक सहायता का ऐलान

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने स्मैक के साथ अर्टिगा कार भी जब्त कर ली है। तीनों आरोपियों के खिलाफ मोहना थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से स्मैक की खरीद-फरोख्त, सप्लाई नेटवर्क और नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई में 50 ग्राम स्मैक और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार जब्त हुई है। अब जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि स्मैक कहां से लाई गई थी और इसे ग्वालियर में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

11 to 17 October 2026
4 October to 10 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन