Saturday, October 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकोटा मिनी बस हादसा: CM मोहन ने जताया गहरा दुख, मृतकों के...

कोटा मिनी बस हादसा: CM मोहन ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिजनों को 4- 4 लाख आर्थिक सहायता का ऐलान

भोपाल:  कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बैतूल और भोपाल के श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस हादसे की घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने राज्य शासन की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

सीेएम डॉ यादव ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा- आज कोटा में भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद व पीड़ादायक है। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। राज्य शासन की ओर से भोपाल एवं बैतूल जिले के निवासी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं हर संभव सहयोग प्रदान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: अयोध्या में 90 करोड़ से बनेगा अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय, होंगी 20 भव्य गैलरियां

घायलों के इलाज के लिए निर्देश

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने हादसे में घायल हुए सभी यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है और प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।

ट्रैवलर बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी

भोपाल से खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर बस कोटा में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. हादसे में 8 लोगों की मौत की पुष्टि जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने की है। जानकारी के अनुसार, बस में भोपाल के 21 लोग सवार थे. इनमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे। श्रद्धालु खाटूश्यामजी के दर्शन करने के लिए जा रहे थे, तभी कराडिया के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

11 to 17 October 2026
4 October to 10 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन