Sunday, October 18, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsइंदौर में विशाल चुनरी यात्रा का आज होगा आयोजन,सीएम डॉ. मोहन यादव...

इंदौर में विशाल चुनरी यात्रा का आज होगा आयोजन,सीएम डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल

इंदौर: मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी ‘विशाल चुनरी यात्रा’ आज इंदौर में निकाली जाएगी। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। यात्रा सुबह 10 बजे बड़ा गणपति मंदिर से शुरू होकर बिजासन माता मंदिर पहुंचेगी। इसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। श्रद्धालु लाखों सितारों से सुसज्जित 2.5 किलोमीटर से अधिक लंबी चुनरी माता को अर्पित करेंगे।

आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई

यात्रा संयोजक व भाजपा के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने बताया कि आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए 3 हजार चुनरी रक्षक तैनात रहेंगे। ये प्रमुख चौराहों पर व्यवस्था संभालेंगे और वॉकी-टॉकी के जरिए आपस में समन्वय बनाए रखेंगे।

यात्रा बड़ा गणपति से शुरू होकर वायरलेस चौराहा, कालानी नगर, एरोड्रम थाना, पंचशील नगर, बाबू मुराई कॉलोनी और एयरपोर्ट प्रवेश द्वार होते हुए बिजासन माता मंदिर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट रहेगा।

ये भी पढ़ें: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक ऑडियो संदेश जारी किया- बोले- सिस्टम को अंधभक्त चाहिए, छात्र नहीं

नागरिकों से सहयोग की अपील

यात्रा संयोजक सुदर्शन गुप्ता ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बड़ा गणपति मंदिर से बिजासन माता मंदिर तक के यात्रा मार्ग पर अनावश्यक आवागमन से बचें। जरूरी काम होने पर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें। एयरपोर्ट जाने वाले यात्री उड़ान के समय को ध्यान में रखते हुए घर से समय पहले निकलें।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

11 to 17 October 2026
4 October to 10 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन