Sunday, October 18, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं करने पर बोले श्रेयस ,कहा-उन्हें...

वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं करने पर बोले श्रेयस ,कहा-उन्हें जरुर मौका मिलेगा

बेंगलुरु: शनिवार को 5 वें टी-20 मैच के बाद श्रेयस से वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं करने पर सवाल किया गया, जिस पर भारत के टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी को मौका जरूर मिलेगा। उन्हें इसका इंतजार करना होगा। कभी-कभी इंतजार करना पड़ता है। हमारे पास 2 शानदार ओपनर हैं। वैभव के साथ हमारी बातचीत इसी बारे में होती रही है।

शाई होप ने पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया

भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि दूसरे और चौथे मैच में बेहतर गेंदबाजी करते, तो सीरीज का नतीजा अलग हो सकता था। उन्होंने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों और खासकर शाई होप को पूरी सीरीज में अच्छा खेलने का श्रेय दिया।

अय्यर ने कहा, जहां श्रेय देना चाहिए, वहां देना चाहिए। उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। शाई होप ने पूरी सीरीज में जिस तरह बल्लेबाजी की, वह शानदार था।

होप बोले- हमारी टीम सीरीज के बेहद करीब थी

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा, हम सीरीज जीतने के बहुत करीब थे। ऐसा कुछ, जो हमने 20 से ज्यादा वर्षों में नहीं किया है।

उन्होंने कहा, हम निश्चित रूप से आगे बढ़ रहे हैं। सफलता का मतलब केवल सीरीज जीतना नहीं है। होप ने कहा कि टीम के खिलाड़ियों ने अलग-अलग मौकों पर जिम्मेदारी उठाई।

ये भी पढ़ें:शिवसेना नेता की बेटी की सगाई में शामिल हुए सलमान खान,जोड़े को दी बधाई

बारिश से बेनतीजा रहा 5वां मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी-20 बेनतीजा रहा। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश की वजह से 6:30 बजे होने वाला टॉस ढाई घंटे लेट 9 बजे हुआ।

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मैच 9-9 ओवर का किया गया। भारत ने शनिवार को 7.4 ओवर में 5 विकेट पर 118 रन बनाए। इसके बाद बारिश आ गई और आगे का मैच नहीं हो सका।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

11 to 17 October 2026
4 October to 10 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन