उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों की समीक्षा की। वे सिंहस्थ मेला कार्यालय में बैठक लेने पहुंचे। समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव, कमिश्नर आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, डीआइजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रोशन सिंह सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।
सीएम ने सिंहस्थ के चल रहे कार्यो का प्रजेंटेशन देखा, इस दौरान उन्होंने सभी कार्यों को तय समय पर और गुणवत्तापूर्ण पूरा करने के निर्देश दिए।
प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व पर की शुभकामनाएं दी
सीएम ने बैठक के बाद प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व पर की शुभकामना देते हुए कहा कि आज सिंहस्थ कार्यो की समीक्षा की है। करीब 30 करोड़ लोगो के लिए उज्जैन स्थाई कार्य किये जा रहे हैं , ताकि मेले के बाद भी शहर वासियों को सुविधा मिलती रहे।
महाकाल लोक के बाद बीते तीन वर्षो में ही उज्जैन में धर्मिक पर्यटन 16 गुना बढ़ गया है। सीएम ने कहा कि उज्जैन में बनने वाले एयरपोर्ट सहित अन्य कार्यी की समीक्षा की गई है और अब कार्यो की हर महीने समीक्षा की जाएगी।
इसके पहले भी दो बार कर चुके हैं बैठक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इससे पहले भी उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ को लेकर दो बार बैठक कर चुके हैं। सोमवार को होने वाली बैठक में सीएस, एसीएस और उज्जैन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
ये भी पढ़ें: 30 हाथियों का झुंड छत्तीसगढ़ से जबलपुर के नजदीक पहुंचा,वन विभाग के 40 कर्मचारी कर रहे निगरानी
मां नगरकोट महारानी माता मंदिर में दर्शन किए
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन आए थे। इस दौरान वे बड़नगर में भूमि पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। शाम को उज्जैन पहुंचने के बाद उन्होंने महाअष्टमी पर्व पर मां नगरकोट महारानी माता मंदिर में दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने माता का पूजन-अर्चन कर आरती की। इसके बाद वे शहर के विभिन्न गरबा पंडालों में भी गए।

