Monday, October 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsउज्जैन में दशहरे पर निकलेगी महाकाल की सवारी: ड्रोन से बरसाए जाएंगे...

उज्जैन में दशहरे पर निकलेगी महाकाल की सवारी: ड्रोन से बरसाए जाएंगे 500 किलो फूल

उज्जैन: जिले में दशहरे के अवसर पर 20 अक्टूबर को बाबा महाकाल की विशेष सवारी निकाली जाएगी। साल में एक बार निकलने वाली इस सवारी में बाबा महाकाल चांदी की पालकी में विराजित होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेंगे।

करीब 1 लाख वर्गफीट में आकर्षक रंगोली बनाई जाएगी

सवारी की शुरुआत शाम 4 बजे महाकाल मंदिर में पूजन के बाद होगी। दशहरा मैदान में शमी वृक्ष का पूजन किया जाएगा। इस बार सवारी मार्ग पर करीब 1 लाख वर्गफीट में आकर्षक रंगोली बनाई जाएगी। वहीं, ड्रोन के जरिए बाबा महाकाल की पालकी पर 500 किलो फूलों की वर्षा की जाएगी। दशहरे पर होने वाले इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह है।

पुलिस बल देगा सलामी

श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभा मंडप में पूजन-अर्चन के बाद सवारी रवाना होगी। मंदिर परिसर के बाहर सशस्त्र पुलिस बल के जवान राजाधिराज महाकाल को सलामी देंगे। सवारी में पुलिस बैंड, घुड़सवार दल, सशस्त्र पुलिस बल, मंदिर के पंडे-पुजारी, अधिकारी-कर्मचारी और श्रद्धालु शामिल होंगे।

आयोजन में जनजातीय लोकनृत्य दल शामिल होंगे

इन मार्गों से लौटेगी सवारी

वापसी में सवारी दशहरा मैदान से श्री गंगा होटल मार्ग, देवास रोड, तीन बत्ती चौराहा, माधव क्लब रोड, धन्नालाल की चाल, लोक निर्माण विभाग कार्यालय, फ्रीगंज ओवरब्रिज, संख्याराजे धर्मशाला, देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज चौराहा, इंदौर गेट, गदापुलिया, हरिफाटक ब्रिज, बेगमबाग और कोट मोहल्ला चौराहा होते हुए महाकाल मंदिर पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें: MP में दशहरा पर ‘ज्ञानेश कुमार’ का पुतला दहन करेगी कांग्रेस, 1 और 26 नवंबर को दिल्ली चलो का निर्देश

सवारी मार्ग पर स्वागत मंच लगाए जाएंगे

महाकाल की यह सवारी साल में एक बार दशहरा मैदान जाती है। फ्रीगंज ओवरब्रिज और टावर चौक सहित मालीपुरा व आसपास के क्षेत्रों में व्यापारी और रहवासी भगवान महाकाल के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। सवारी मार्ग पर बड़ी संख्या में स्वागत मंच लगाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

18 to 24 October 2026
11 to 17 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन