Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsवैभव को अभी प्लेइंग-11 में जगह नहीं, भारतीय कप्तान बोले- अभिषेक-सैमसन लगातार...

वैभव को अभी प्लेइंग-11 में जगह नहीं, भारतीय कप्तान बोले- अभिषेक-सैमसन लगातार रन बना रहे

दिल्ली: भारतीय टी-20 टीम में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री को लेकर कप्तान श्रेयस अय्यर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वैभव को अभी सीधे प्लेइंग-11 में जगह मिलना आसान नहीं है, क्योंकि टीम के ओपनर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन लगातार रन बना रहे हैं और दोनों ने वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में टीम में बदलाव करना आसान नहीं होगा।

वैभव सूर्यवंशी को भविष्य में मौके मिलेंगे

अय्यर ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी को भविष्य में मौके मिलेंगे। विदेशी परिस्थितियों में खेलने का अनुभव उनके करियर के लिए फायदेमंद साबित होगा। फिलहाल, वैभव को ड्रेसिंग रूम में रहकर टीम के साथ अनुभव हासिल करने पर ध्यान देना होगा।

‘वैभव के पास मौके पाने के लिए कई साल हैं’

भारतीय T20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी को ड्रेसिंग रूम में खुश रहना चाहिए। वैभव बहुत युवा हैं और उनके पास मौके पाने के लिए कई साल हैं।

इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए चुने जाने के बाद से वैभव ने आठ टी-20 मैच खेले हैं। उन्होंने 2 फिफ्टी के सहारे 186.36 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए। इस दौरान रेग्युलर ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं।

‘वैभव का अनुभव भविष्य में काम आएगा’

श्रेयस अय्यर का मानना है कि विदेशी परिस्थितियों में वैभव का अनुभव भविष्य की सीरीज के लिए उनकी तैयारी बेहतर करेगा।अय्यर ने कहा, ‘जब वे विदेशों में खेलेंगे तो उन्हें इन खास पिचों पर बल्लेबाजी करने का अच्छा अंदाजा मिलेगा।’

उन्होंने कहा, ‘अगली बार जब वह इन परिस्थितियों में आएंगे तो वे पूरी तरह तैयार होंगे। वह पहली बार यहां आने वाले टीम के दूसरे खिलाड़ियों को भी सलाह दे सकेंगे।’

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले 9 पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिलेंगे 1-1 करोड़ रुपये

वेस्टइंडीज के खिलाफ वैभव को एक भी मौका नहीं मिला

बता दें, वैभव को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैच की टी-20 सीरीज में एक भी मौका नहीं मिला। इस दौरान वैभव ने 2 स्टेटस लगाए थे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन