Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsइंदौर में आज से दो दिवसीय सेमीकंडक्टर समिट, ₹6,200 करोड़ के निवेश...

इंदौर में आज से दो दिवसीय सेमीकंडक्टर समिट, ₹6,200 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर रहेगी नजर

इंदौर: आज से इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट का आगाज़ हो रहा है। इस प्रतिष्ठित आयोजन में देश-विदेश की 50 से अधिक दिग्गज कंपनियां हिस्सा ले रही हैं, जो अपनी अत्याधुनिक तकनीक, उत्पादों और समाधानों का प्रदर्शन कर रही हैं। इस समिट का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए निवेश की असीम संभावनाओं को तलाशना और मध्य प्रदेश को इस क्षेत्र के एक प्रमुख राष्ट्रीय केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

सीएम डॉ मोहन यादव विजन प्रस्तुत करेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समिट में ‘सेमीकंडक्टर हब के रूप में मध्य प्रदेश का विजन’ प्रस्तुत करेंगे। वे समिट में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे तथा सेमीकंडक्टर उद्योग से जुड़े निवेशकों एवं कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें करेंगे। इन बैठकों में प्रदेश में निवेश, तकनीकी सहयोग और सेमीकंडक्टर उद्योग के विकास की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

करीब 6,200 करोड़ के प्रस्तावित निवेश पर भी खास नजर

समिट में करीब 6,200 करोड़ के प्रस्तावित निवेश पर भी खास नजर रहेगी। पारस सेमीकंडक्टर्स ने प्रदेश में सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग इकाई स्थापित करने के लिए यह निवेश प्रस्ताव दिया है। प्रस्तावित परियोजना से प्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग और उससे जुड़े कारोबार को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

चिप डिजाइन से AI तक होगी चर्चा

दो दिवसीय समिट में चिप डिजाइन, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, एडवांस पैकेजिंग और टेस्टिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), अनुसंधान और तकनीकी नवाचार जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसमें उद्योग जगत के प्रतिनिधि, निवेशक, विशेषज्ञ, शिक्षाविद और स्टार्टअप से जुड़े लोग शामिल होंगे।

कंपनियां अपनी तकनीकी क्षमताओं और उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी

समिट की प्रदर्शनी में 50 से अधिक कंपनियां अपनी तकनीकी क्षमताओं और उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। इनमें चिप डिजाइन, पैकेजिंग-टेस्टिंग, उपकरण, तकनीकी सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण से जुड़ी कंपनियां शामिल होंगी। प्रदर्शनी के माध्यम से कंपनियों को निवेशकों और संभावित कारोबारी साझेदारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में उतार चढ़ाव जारी, डे-हाई से 800 अंक गिरा सेंसेक्स; जियो के IPO का आज आखिरी दिन

निवेश और तकनीकी विशेषज्ञ तैयार करने पर जोर

समिट के दौरान पैनल चर्चाओं और राउंडटेबल बैठकों में प्रदेश में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम विकसित करने, तकनीकी विशेषज्ञ तैयार करने और नए निवेश आकर्षित करने पर विचार-विमर्श होगा। राज्य सरकार की सेमीकंडक्टर नीति-2025 के तहत इस क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने की योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन