मुंबई: शेयर बाजार में आज गिरावट दर्ज की गई है । सेंसेक्स सुबह 300 अंक से ज्यादा चढ़कर 73,500 के पार कारोबार कर रहा था। लेकिन अब ये 300 अंक गिरकर 72,900 के स्तर पर आ गया है। डे हाई से ये करीब 800 पॉइंट गिर चुका है। IT शेयर्स में आज सबसे ज्यादा खरीदारी और मेटल में बिकवाली है।
जियो के IPO का आज आखिरी दिन
जियो के IPO आज तीसरा दिन है। इसमें 23 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी इसके जरिए कंपनी 30,188 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसमें मिनिमम 13,428 का निवेश करना होगा। दूसरे दिन तक ये आईपीओ 5.39 गुना भर चुका था।
देश का सबसे बड़ा आईपीओ ‘जियो प्लेटफॉर्म्स’ को सब्सक्राइब करने का आज 23 अक्टूबर को आखिरी दिन है। सुबह 10 बजे तक ये IPO 6 गुना से ज्यादा भर चुका है।
कंपनी के 19.75 करोड़ शेयरों के मुकाबले 119 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं। संस्थागत निवेशकों का कोटा 13 गुना और रिटेल पोर्शन 1.76 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।
ये भी पढ़ें: ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 से बाहर: दाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आया
एंकर पोर्शन से पहले ही जुटाए 8,110 करोड़
जियो इस आईपीओ के जरिए कुल 30,213 करोड़ रुपए जुटा रही है। हालांकि, इश्यू खुलने से ठीक पहले कंपनी ने एंकर इन्वेस्टर्स को शेयर जारी करके 8,110 रुपए करोड़ का फंड जुटा लिया था

