Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsअमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को बम से...

अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में हड़कंप

मुंबई: मुंबई में धमकी भरे ईमेल से हड़कंप मच गया है। अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले को निशाना बनाने और गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में बम धमाका करने की धमकी दी गई है। ईमेल में मुंबई के मेयर कार्यालय और एक स्कूल पर हमले का भी जिक्र है। सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। हालांकि, शुरुआती जांच में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को मिले धमकी भरे ईमेल के संबंध में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

मेयर कार्यालय, स्कूल और रेसकोर्स को भी धमकी

जानकारी के मुताबिक, 23 अक्टूबर को सुबह 11:31 बजे एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया। इसमें मुंबई के मेयर कार्यालय में रात 3:11 बजे विस्फोट करने की धमकी दी गई। इसके अलावा 31 अक्टूबर को मुंबई के एक स्कूल में ग्रेनेड हमले और 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेसकोर्स में बम धमाका करने की बात कही गई है।

ईमेल में खालिस्तान समर्थक नारे का भी उल्लेख किया गया है। धमकी में अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का नाम सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

27 नवंबर को मुंबई में होना है दिलजीत का कॉन्सर्ट

गायक दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट 27 नवंबर 2026 को मुंबई में आयोजित होने वाला है। धमकी भरे ईमेल में इसी तारीख को महालक्ष्मी रेसकोर्स में बम धमाके का जिक्र किया गया है। इसके चलते कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बढ़ाए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: आजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव बोले- फर्जी मुकदमों में इतनी ताकत नहीं है कि वो सच को कैद कर सके

बीएमसी को मिले ईमेल की जांच, दादर के स्कूलों को भी धमकी

डीसीपी मनीष कलवानिया ने बताया कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को धमकी भरा ईमेल मिला था। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके अलावा दादर के स्कूलों को भी धमकियां दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

फिलहाल धमकी भरे ईमेल की जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां ईमेल में किए गए दावों की पड़ताल कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही धमकी की गंभीरता और इसके पीछे की मंशा स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन