दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी को लेकर राजधानी दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास शुक्रवार को SIR के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पोस्टर लेकर पहुंचे और उनके इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन करीब 3 घंटे चला।
यह प्रदर्शन पीपल अगेंस्ट SIR और छात्र संगठन AISA ने बुलाया था। संगठनों ने बंगला साहिब से चुनाव आयोग ऑफिस तक मार्च बुलाया। हांलाकि पुलिस ने रास्ते में ही प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
CPI नेता भी प्रदर्शन में शामिल
‘पीपल अगेंस्ट SIR’ विरोध प्रदर्शन के दौरान CPI नेता एनी राजा ने कहा, हम लोकतंत्र को नष्ट करने के लिए केंद्र के धोखाधड़ी भरे तरीकों से देश की रक्षा करने आए हैं।
पिछले हफ्ते हुआ पीपल अगेंस्ट SIR का गठन
पीपल अगेंस्ट SIR का गठन पिछले हफ्ते ही हुआ है। SIR के विरोध को एकजुट करने के लिए यह मंच बनाया गया है। इसमें नागरिकों, किसान यूनियनों, मजदूर संगठनों और महिला व युवा संगठनों को शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें: भोपाल के मास्टर प्लान-2047 से किसान और व्यापारी नाराज,मांगें नहीं मानने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर आने की दी चेतावनी
दिल्ली पुलिस CJP नेताओं को फिर नोटिस भेज सकती है
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच फिर कॉकरोच पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को पूछताछ के लिए नोटिस भेज सकती है। इससे पहले पुलिस ने इन्हें गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन दोनों नहीं पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस से और समय मांगा है।
दोनों नेताओं को बुधवार को दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत मिली थी। उन्हें 50-50 हजार रुपए के बॉन्ड पर रिहा किया गया। दिल्ली पुलिस ने 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दोनों को हिरासत में लिया था।
वहीं, दिल्ली हाईकोर्ट आज AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर भी फैसला सुनाएगा। दरअसल, बोरा ने दिल्ली पुलिस के उस नोटिस को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें जांच के दौरान शांति बनाए रखने के लिए 10,000 का निजी मुचलका और एक जमानतदार देने को कहा गया था।

