Saturday, October 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsराजस्थान के चूरू में कार-ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के...

राजस्थान के चूरू में कार-ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के पांच समेत छह की मौत

चूरू: राजस्थान के चूरू जिले में शनिवार सुबह कार और ट्रक की भीषण टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के पांच सदस्य और कार चालक शामिल हैं। परिवार गोगामेड़ी मंदिर में दर्शन करने जा रहा था, तभी सादुलपुर क्षेत्र में दरदेवा गांव के पास उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में सात माह की बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है।

दर्शन करने जा रहा था परिवार, रास्ते में हादसा

जानकारी के अनुसार, हनुमानगढ़ जिले के तारानगर क्षेत्र के सोमनसीसर गांव का एक परिवार शनिवार सुबह गोगामेड़ी मंदिर में दर्शन करने के लिए कार से निकला था। सुबह करीब 8:30 बजे सादुलपुर क्षेत्र में दरदेवा गांव के पास कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के दौरान जोरदार आवाज हुई। हादसे में कार सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

कार में बुरी तरह फंसे थे लोग

टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। सात माह की घायल बच्ची को उपचार के लिए सादुलपुर अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंचीं। हालांकि, उनके पहुंचने में देरी होने की बात भी सामने आई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: दिवाली सीजन में रैली से व्यापार ठप होने का डर, दिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी से तारीख टालने की अपील की

सोमनसीसर गांव में पसरा मातम

हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत की खबर से सोमनसीसर गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक छा गया। जिस परिवार के सदस्य मंदिर में दर्शन करने के लिए घर से निकले थे, वहां हादसे की खबर पहुंचते ही मातम पसर गया।

फिलहाल, मृतकों की पहचान और दुर्घटना के सटीक कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी पुलिस जांच के बाद सामने आएगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

18 to 24 October 2026
11 to 17 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन