Saturday, October 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपाकिस्तान में LPG संकट गहराया, 7 हजार रुपए पहुंची सिलेंडर की कीमत,...

पाकिस्तान में LPG संकट गहराया, 7 हजार रुपए पहुंची सिलेंडर की कीमत, ईरान से सप्लाई बंद होने का असर

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ईरान से LPG की सप्लाई बंद होने के बाद देश के कई हिस्सों में गैस की कमी हो गई है। कुछ दिन पहले तक 4500 पाकिस्तानी रुपए में मिलने वाला 12 किलो का सिलेंडर अब 7000 रुपए तक पहुंच गया है। वहीं, कुछ शहरों में इसकी कीमत 8000 रुपए से भी ऊपर चली गई है।

ईरान से सप्लाई बंद होने के कारण बढ़ा संकट

पाकिस्तान अपनी कुल LPG जरूरत का करीब 50 प्रतिशत हिस्सा ईरान से मंगाता है। लेकिन 17 अक्टूबर से दोनों देशों के बीच दो प्रमुख सीमा चौकियां बंद होने के कारण गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने सुरक्षा चिंताओं और तस्करी रोकने के लिए सीमा बंद करने की बात कही है, जबकि ईरान ने इसके पीछे तकनीकी कारण बताए हैं। सीमा बंद होने से गैस के टैंकर और सामान से भरे सैकड़ों ट्रक दोनों तरफ फंसे हुए हैं।

पाकिस्तान अपनी कुल LPG जरूरत का लगभग 70 प्रतिशत विदेशों से आयात करता है। ईरान के अलावा ओमान और इराक से भी गैस मंगाई जाती है। हालांकि, होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी तनाव के कारण इन देशों से होने वाली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

सरकारी कीमत 3296 रुपए, बाजार में 8200 तक पहुंचा सिलेंडर

पाकिस्तान के तेल एवं गैस नियामक प्राधिकरण (OGRA) ने 11.8 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 3296 पाकिस्तानी रुपए तय की है। इसके बावजूद बाजार में लोगों को दोगुने से ज्यादा पैसे देने पड़ रहे हैं।

पाकिस्तान LPG एसोसिएशन के अध्यक्ष इरफान खोखर के अनुसार, बलूचिस्तान में 12 किलो का सिलेंडर करीब 7000 रुपए, लाहौर में 7500 रुपए और स्कर्दू में 8200 रुपए तक बिक रहा है। गैस की बढ़ती कीमतों से घरेलू बजट पर असर पड़ रहा है। खासकर कम आय वाले परिवारों के लिए रसोई गैस खरीदना मुश्किल होता जा रहा है।

पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक के अनुसार, देश में रोजाना करीब 6500 से 7000 टन LPG की जरूरत होती है। इसमें से केवल 2000 से 2500 टन गैस का उत्पादन देश में होता है। बाकी जरूरत आयात से पूरी की जाती है।

यह भी पढ़ें: भोपाल: जर्जर स्कूल भवन में हादसा, जिम्मेदारों पर सिर्फ नोटिस की कार्रवाई से उठे सवाल?

सरकार ने दिया कीमतों में सुधार का भरोसा

बढ़ते संकट के बीच पाकिस्तान सरकार ने जल्द हालात सामान्य होने का भरोसा दिया है। पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने कहा कि सरकार खुद LPG आयात करके बाजार में उपलब्ध कराएगी। उन्होंने अगले दो से तीन दिनों में कीमतों में सुधार शुरू होने की उम्मीद जताई है। मंत्री ने कहा कि LPG की कीमत 400 से 425 पाकिस्तानी रुपए प्रति किलो के आसपास होनी चाहिए। उन्होंने तय कीमत से ज्यादा वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

वहीं, सीमा बंद होने से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। एक हजार से ज्यादा पाकिस्तानी कंटेनर आलू, केले और चावल लेकर ईरान जाने के इंतजार में खड़े हैं। कई ट्रक चालक एक सप्ताह से ज्यादा समय से सीमा पर फंसे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

18 to 24 October 2026
11 to 17 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन