Saturday, October 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsट्रंप ने बदला अपना फैसला, कनाडा के कई सामानों से हटाया 50...

ट्रंप ने बदला अपना फैसला, कनाडा के कई सामानों से हटाया 50 प्रतिशत टैरिफ

वॉशिंगटन: अमेरिका और कनाडा के बीच जारी व्यापार विवाद के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टैरिफ नीति में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। ट्रंप प्रशासन ने कनाडा से आयात होने वाले कुछ उत्पादों पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ को हटाने की घोषणा की है। इस फैसले से कई अमेरिकी कारोबारियों और किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अमेरिका ने सभी कनाडाई उत्पादों से आयात शुल्क नहीं हटाया है। कुछ सामानों को राहत देने के साथ ही दूसरे उत्पादों पर टैरिफ का दायरा बढ़ाने का भी फैसला किया गया है।

अमेरिका में तीन नवंबर को मध्यावधि चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले टैरिफ नीति में किए गए इस बदलाव को महंगाई और व्यापारिक दबाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

किन सामानों पर मिलेगी टैरिफ से राहत?

ट्रंप प्रशासन ने कनाडा से आने वाले कुछ कृषि और वानिकी प्रोडक्ट को 50% टैरिफ से राहत दी है। इनमें प्लाईवुड, कागज उत्पाद, मशीनें, रेफ्रिजरेशन उपकरण और पैकेजिंग सामग्री शामिल हैं।इनकी लागत बढ़ने से कारोबारियों और ग्राहकों पर असर पड़ रहा था। नया बदलाव 30 अक्टूबर 2026 से लागू होगा।

कुछ सामानों पर अब भी लगेगा भारी टैक्स

एक तरफ कुछ प्रोडक्ट पर टैरिफ हटाया गया है, तो दूसरी तरफ कालीन, पेंट, शैंपू और AC उपकरण जैसे कई सामानों पर 50% टैरिफ लगा दिया गया है।इससे साफ है कि अमेरिका-कनाडा के बीच व्यापारिक तनाव अभी खत्म नहीं हुआ है और इन सामानों की कीमतें बढ़ सकती हैं।

अगस्त से चल रहा दोनों देशों के बीच विवाद

अगस्त में व्यापार वार्ता फेल होने के बाद अमेरिका-कनाडा के बीच तनाव बढ़ गया था।अमेरिका ने कनाडा से आने वाले करीब 20 अरब डॉलर के सामान पर 50% टैरिफ लगा दिया था। जवाब में कनाडा ने भी अमेरिकी प्रोडक्ट पर शुल्क लगा दिया।अब ट्रंप प्रशासन के नए फैसले से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, कनाडा के मंत्री डोमिनिक लेब्लांक ने कहा है कि वे फैसले का आकलन कर रहे हैं।

चुनाव से पहले क्यों बदला फैसला?

अमेरिका में 3 नवंबर को मध्यावधि चुनाव हैं। महंगाई बड़ा मुद्दा बनी हुई है। कनाडा से आने वाले सामान पर भारी टैरिफ से अमेरिकी कंपनियों और किसानों की लागत बढ़ रही थी। अब चुनिंदा प्रोडक्ट से टैरिफ हटाने को कारोबारियों को राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

रिपब्लिकन सीनेटर सुसान कॉलिन्स ने फैसले का स्वागत किया है, जबकि डेमोक्रेट ट्रॉय जैक्सन ने ट्रंप की टैरिफ नीति की आलोचना की है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर अमित शाह की बड़ी बैठक, पुलिस अधिकारियों से कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

18 to 24 October 2026
11 to 17 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन