Saturday, October 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबालाघाट की दो छात्राओं का राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए चयन, हरियाणा...

बालाघाट की दो छात्राओं का राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए चयन, हरियाणा के लिए हुईं रवाना

बालाघाट: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा हरियाणा के पनवल में आयोजित राष्ट्रीय एकीकरण शिविर (नेशनल इंटीग्रेशन कैंप) में बालाघाट जिले की दो स्वयंसेवक छात्राएं मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) इकाई सांदीपनि विद्यालय बालाघाट की कु.चित्रा राहंगडाले एवं उत्कृष्ट विद्यालय बैहर की कु.साक्षी वरकड़े का चयन इस शिविर के लिए किया गया है। दोनों छात्राएं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के दल के साथ मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्तर के स्वयंसेवकों के लिए आयोजित इस राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के आठ स्वयंसेवकों का दल भाग ले रहा है। इसमें बालाघाट जिले की दोनों छात्राएं शामिल हैं। दोनों छात्राओं को 24 अक्टूबर को प्रातः 7:30 बजे बालाघाट रेलवे स्टेशन से शुभकामनाओं के साथ हरियाणा के लिए रवाना किया गया।

राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समन्वय को बढ़ावा देना उद्देश्य

राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। इसके माध्यम से एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को मजबूत करने के साथ भाषाई, धार्मिक एवं क्षेत्रीय विविधताओं से ऊपर उठकर आपसी सौहार्द, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा दिया जाएगा। शिविर में देश की विभिन्न संस्कृतियों, परंपराओं और भाषाओं को समझने तथा उनके प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें: 35 लाख के सरकारी भवन निर्माण पर उठे सवाल, चार शिकायतें बंद होने से ग्रामीणों में नाराजगी

इस अवसर पर कु. माही नागपुरकर, कक्षा 12वीं गणित संकाय की छात्रा कु. कृतिका कटरे तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सांदीपनि विद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार कोर्राम उपस्थित रहे।

कु. चित्रा राहंगडाले के राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए चयनित होने पर संस्था के प्राचार्य डॉ. युवराज राहंगडाले, उपप्राचार्य साजिद मोहिस, कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार कोर्राम एवं विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

18 to 24 October 2026
11 to 17 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन