Sunday, October 25, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsMP में स्कूली बच्चों की जान जोखिम में, बस की छत और...

MP में स्कूली बच्चों की जान जोखिम में, बस की छत और पीछे लटककर सफर करते दिखे बच्चे

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ताक पर रखने वाला एक बेहद डराने वाला मामला सामने आया है। यहां गौरिहार थाना क्षेत्र में एक निजी बस ऑपरेटर की लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल के छात्र अपनी जान हथेली पर रखकर बस की छत पर और पिछले हिस्से में लटककर सफर करते नजर आ रहे हैं।

गोलू राजा बस सर्विस की बड़ी लापरवाही

वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो गोलू राजा बस सर्विस की बताई जा रही हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बस खचाखच भरी हुई है, जिसके चलते बच्चों को अंदर जगह नहीं मिली। इसके बाद भी बस चालक ने बच्चों को इस जानलेवा स्थिति में यात्रा करने की अनुमति दी।

बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं छात्र

सड़क पर दौड़ती इस बस के ऊपर और पीछे लटके बच्चे कभी भी किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं, लेकिन बस स्टॉप प्रबंधन और संबंधित ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर को इससे कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है।

ये भी पढे़ं: लखनऊ में चैंबर तोड़ने पहुंची बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, पहियों के आगे लेटे वकील

प्रशासन पर उठ रहे सवाल

इतनी बड़ी लापरवाही सामने आने के बावजूद स्थानीय प्रशासन और परिवहन विभाग पूरी तरह बेखबर नजर आ रहा है। जिम्मेदारों की इस अनदेखी के चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल, वायरल वीडियो के जरिए स्थानीय लोगों ने लापरवाह बस चालक और ऑपरेटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़ रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

18 to 24 October 2026
11 to 17 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन