Sunday, October 25, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsफर्जी बिलों से पंचायत में लाखों का गोलमाल, सरपंच पर गबन के...

फर्जी बिलों से पंचायत में लाखों का गोलमाल, सरपंच पर गबन के आरोप

बालाघाट: खैरलांजी जनपद की बिटोरी पंचायत में सरपंच के कारनामे ने सबको हैरान कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि महिला सरपंच ने फर्जी बिलों के सहारे लाखों रुपये निकाल लिए, जबकि धरातल पर कोई काम ही नहीं हुआ। जेसीबी के डीजल से लेकर सामुदायिक भवन में मिट्टी-मुरूम भराव के नाम पर घोटाले का आरोप लग रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वे जांच की मांग कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने एक महिला को सरपंच चुना था, लेकिन उनका सारा कामकाज उनके पति देखते हैं। आरोप है कि पति खुद की जेब भरने में लगे हैं और अधिकारियों को कमीशन देने का हवाला देते हैं।

धरातल पर काम नहीं, कागजों में पैसा निकला

ग्रामीणों ने कैमरे पर पंचायत में हुए विकास कार्यों की पोल खोल दी। उनका आरोप है कि निर्माणाधीन सामुदायिक भवन में किसी तरह का मिट्टी-मुरूम भराव नहीं किया गया, फिर भी फर्जी बिल लगाकर राशि निकाल ली गई।

इसी तरह बोरवेल खनन और ग्राम पंचायत पट्टिका बोर्ड जैसे कार्यों में भी फर्जी बिल लगाकर गबन किया गया है।

यह भी पढ़ें: पीडीएस चावल पर कार्रवाई, विक्रेता की मौत और प्रशासन की सफाई, कर्मचारी महासंघ ने दी पीडीएस दुकानें और धान खरीदी बंद करने की चेतावनी

श्मशान घाट के नाम पर 7 लाख का खेल

सबसे बड़ा आरोप श्मशान घाट भूमि के समतलीकरण के नाम पर है। ग्रामीणों के मुताबिक इसके नाम पर लगभग 7 लाख रुपये निकाले गए हैं। इसमें करीब 2.50 लाख रुपये जेसीबी मशीन के नाम पर और 85 हजार रुपये अलग से डीजल के नाम पर निकाले गए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायती राज व्यवस्था में मशीन में डीजल खपत के अलग से बिल लगाने का कोई प्रावधान ही नहीं है, जो सीधे तौर पर भ्रष्टाचार को दर्शाता है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

18 to 24 October 2026
11 to 17 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन