Tuesday, November 3, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपीएम किसान की 24वीं किस्त जारी, 9.34 करोड़ किसानों के खाते में...

पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी, 9.34 करोड़ किसानों के खाते में आए 2000-2000 रुपये

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलड़ी से देश के 9.34 करोड़ किसानों के खाते में 2000-2000 रुपये ट्रांसफर किए। इस बार कुल 18,680 करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजे गए हैं।

दिवाली से पहले किस्त जारी होने से किसानों में खुशी है, हालांकि इस बार 10 लाख से ज्यादा किसानों के नाम योजना से काट दिए गए हैं।

मध्य प्रदेश के किसानों को मिलेंगे 4000?

पीएम किसान की किस्त के साथ ही मध्य प्रदेश के किसानों की नजर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना पर भी है। प्रदेश में 14वीं और 15वीं किस्त जुलाई में जारी हुई थी, जबकि 16वीं और अब 17वीं किस्त अटकी है। संभावना है कि प्रदेश के 80 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में जल्द ही 4000-4000 रुपये आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: दीपावली से पहले मोहन सरकार का बड़ा तोहफा, DA में 2% बढ़ोतरी, 12 लाख कर्मचारियों-पेंशनर्स को राहत

पैसा नहीं आया तो क्या करें?

अगर आपके खाते में पैसा नहीं आया है तो ये चीजें जरूर चेक करें –

1. क्या आपने पीएम किसान eKYC कराई है?
2. आपका बैंक खाता एक्टिव है या नहीं
3. बैंक खाते से आधार लिंक है या नहीं
4. लैंड सीडिंग हुई है या नहीं

अगर परिवार में पति-पत्नी दोनों को लाभ मिल रहा था या एक वयस्क और एक नाबालिग दोनों को मिल रहा था, तो भी नाम कट सकता है।

स्टेटस ऐसे चेक करें

1. pmkisan.gov.in पर जाएं
2. Know Your Status पर क्लिक करें
3. रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा भरें
4. मोबाइल पर आए OTP को डालें
5. आपका पूरा स्टेटस खुल जाएगा

गांव की लिस्ट में नाम कैसे देखें

1. पोर्टल पर Beneficiary List पर क्लिक करें
2. अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें
3. पूरे गांव की लिस्ट खुल जाएगी

अगर सारी चीजें ठीक हैं तो रुका हुआ पैसा अगली किस्त के साथ आ जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी कृषि विभाग में संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन