Wednesday, November 4, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news6 साल बाद न्यूजीलैंड में साथ दिखेंगे रोहित-विराट, कोहली का शानदार रिकॉर्ड

6 साल बाद न्यूजीलैंड में साथ दिखेंगे रोहित-विराट, कोहली का शानदार रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड: भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर न्यूजीलैंड की धरती पर साथ नजर आएंगे। करीब 6 साल बाद दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड में एक साथ वनडे मुकाबला खेलेंगे। यह सीरीज 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से भी बेहद अहम मानी जा रही है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली आखिरी बार 29 फरवरी 2020 को हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में एक साथ मैदान पर उतरे थे। अब 4 नवंबर को पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में दोनों फिर साथ खेलेंगे।

रोहित और विराट अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं

टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद रोहित और विराट अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह सीरीज दोनों के लिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप की टीम में अपनी दावेदारी मजबूत करने का बड़ा मौका होगी। यह दौरा न्यूजीलैंड की धरती पर दोनों का आखिरी दौरा भी हो सकता है।

न्यूजीलैंड में विराट कोहली की सबसे यादगार वनडे पारी

न्यूजीलैंड में विराट कोहली की सबसे यादगार वनडे पारी 19 जनवरी 2014 को नेपियर में आई थी। उन्होंने 111 गेंदों पर 123 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की धरती पर यह उनका इकलौता वनडे शतक है। इसी दौरे पर उन्होंने हैमिल्टन में 65 गेंदों पर 78 और ऑकलैंड में 70 गेंदों पर 62 रन की पारियां भी खेली थीं।

रोहित शर्मा का सबसे बड़ा वनडे स्कोर 87 रन है

वहीं, न्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का सबसे बड़ा वनडे स्कोर 87 रन है। उन्होंने 26 जनवरी 2019 को माउंट माउंगानुई में यह पारी खेली थी। शिखर धवन के साथ उन्होंने पहले विकेट के लिए 154 रन जोड़े। धवन ने 66 रन बनाए। इस साझेदारी की मदद से भारत ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 324 रन बनाए और मुकाबला 90 रन से जीत लिया। रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उस समय विराट कोहली टीम के कप्तान थे। भारत ने यह सीरीज 4-1 से जीती थी।

ये भी पढे़ं: तुषार कपूर से 5 करोड़ की फिरौती मांगने का मामला, लॉरेंस गैंग के नाम पर मिली धमकी निकली फर्जी

भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वालों में दोनों टॉप-3 में

न्यूजीलैंड में ही नहीं, भारतीय वनडे क्रिकेट के इतिहास में भी रोहित और कोहली टॉप-3 हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर 18,426 रन के साथ पहले नंबर पर हैं। कोहली 15,109 रन बनाकर दूसरे और रोहित 12,120 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

कोहली ने 317 वनडे में 55 शतक और 79 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, रोहित ने 291 मैचों में 35 शतक और 63 अर्धशतक बनाए हैं। रोहित का बेस्ट स्कोर 264 रन है। यह वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है। दुनिया में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वालों की सूची में कोहली दूसरे और रोहित सातवें नंबर पर हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन