भोपाल: मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश के 102 मेधावी विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक नवंबर को भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भगवान श्रीकृष्ण मेधावी विद्यार्थी छात्रवृत्ति के विजेताओं को सम्मानित करेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
भगवान श्रीकृष्ण पाथेय न्यास ने छात्रवृत्ति प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा कर दी है। चयन प्रक्रिया में प्रतिभागियों के बीच लॉटरी निकाली गई। इसमें 45 जिलों के विद्यालय स्तर के 51 और महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर के 51 विद्यार्थियों को चुना गया है। पुरस्कार वितरण एक नवंबर 2026 को जिला स्तरीय मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोहों में किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टरों को आयोजन और पुरस्कार वितरण की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विद्यालय स्तर पर इन विद्यार्थियों का चयन
विद्यालय स्तर पर आगर मालवा से देवांश कुशवाह, अशोकनगर से महिका सेन और लोकेश लोधी, बालाघाट से गिरीश पारधी, बड़वानी से रय्यान खान और राज वर्मा, बैतूल से कमलेश सलामे, भिंड से राधा, भोपाल से अक्षरा गोस्वामी और प्रीतम मंडलेकर को विजेता घोषित किया गया है।
इसी तरह बुरहानपुर से गोपाल चौहान और देव तिवारी, छतरपुर से करण कुमार अहिरवार, दमोह से लकी कुर्मी, दतिया से रिया कौरव, देवास से अनुष्का प्रजापति, धार से दुर्गेश बर्वे और राम मेड़ा, गुना से जानकी लोधा और पूर्ति गड़री तथा ग्वालियर से शिवांश पखारिया का चयन हुआ है।
झाबुआ से अजय नायक और लोकेश मैड़ा, कटनी से श्यामू सिंह, खंडवा से कुलदीप सिंह मौर्य और अनिरुद्ध सरमंडल, खरगोन से रक्षित अक्कल, मंदसौर से प्रिंस सागर साकेस, नर्मदापुरम से अल्ह शाह, नीतिन पाल और अक्क्षा शाह को पुरस्कार मिलेगा।
नीमच से आदित्यराज सिंह, निवाड़ी से मिथुन केवट, रतलाम से पुष्कर बोरिया, रीवा से मानशी सिंह, सागर से महादेव सूर्यवंशी और विशाल अहिरवार, सतना से प्रबल गौतम, सिवनी से नपेश डहरवाल, शहडोल से सताक्षी शुक्ला और शाजापुर से साथी आडवाणी का चयन किया गया है।
श्योपुर से समीर चौरसिया, श्याम सारस्वत और अभिमान गुर्जर, सिंगरौली से अजय कुमार सिंह, अरविंद कुमार पाल और अभिषेक तिवारी, उमरिया से कुलदीप तुर्कर, वरुण विश्वकर्मा और सानिया बी तथा विदिशा से गौरव अहिरवार को विजेता घोषित किया गया है।
यह भी पढ़ें: भोपाल में 1 से 3 नवंबर तक होगा राज्योत्सव, 165 किसानों को मिलेंगे ट्रैक्टर-बुलेट और ई-स्कूटर
महाविद्यालय स्तर पर भी 51 विजेताओं का चयन
महाविद्यालय और विश्वविद्यालय स्तर पर अनूपपुर से काजल केवट, अशोकनगर से अपि शर्मा और समीक्षा पांडेय, बड़वानी से गौरव बागुल और शिवानी पटेल, बैतूल से प्राची यादव, बुरहानपुर से अथर्व वर्मा और सुब्बू निंगवाल, छतरपुर से मावेंद्र सिंह बुंदेला, दमोह से शीतल कुर्मी और देवास से अंजलि बागवान को चुना गया है।
डिंडोरी से संध्या परस्ते, गुना से नितेश जाटव, ग्वालियर से शौर्य प्रधान, हरदा से चंद्र गोपाल छापरे, इंदौर से अथर्व साहू, झाबुआ से प्राची भूरिया, कटनी से रीना पटेल और दिव्या बेन तथा खंडवा से कसीश बिरले को पुरस्कार मिलेगा।
खरगोन से लकी नागदे, अनीता दक्से और आँचल देवड़ा, मंदसौर से काव्या शर्मा, मऊगंज से शिवर मिश्रा और विनय रजक, नर्मदापुरम से खुशबू मालवीय, नीमच से जया, निवाड़ी से मुस्कान पाल और पांढुर्णा से कुणाल पाराडकर का चयन हुआ है।
रायसेन से अनंता वरहैया और उर्मिला अहिरवार, राजगढ़ से मनीषा गुर्जर और चिराग घावरी, रतलाम से दीक्षा सोनी, सागर से सलोनी अहिरवार, सतना से सान्वी सिंह बघेल और अभिषेक पांडे, सीहोर से जीया सेनी और मोहित हरियाले को विजेता घोषित किया गया है।
सिवनी से नगमा बी, गौसिया नफीस और यशपाल सोनुसर, शाजापुर से अलका पुष्पकार, शिवपुरी से पूनम साहू, सीधी से प्रयांसु साहू, सिंगरौली से सूरज कुमार साहू, उज्जैन से लखन सिंह सिसोदिया, आवेश राठौर और पुलकित मरमट तथा उमरिया से रिजवान खान को चुना गया है।
न्यास की ओर से सभी चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कार राशि के चेक और प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला स्तरीय समारोहों में संबंधित जिलों के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

