Saturday, October 31, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsराष्ट्रीय एकता दिवस पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे PM मोदी, सरदार पटेल...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे PM मोदी, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीएम ने एकता नगर में होने वाले विकास कार्यों के प्रोजक्ट के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों से इस पर चर्चा भी की।

पीएम मोदी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे, जहां उन्होंने सरदार पटेल को नमन किया। इस दौरान उन्होंने 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री रेन फॉरेस्ट और वामन वृक्ष वाटिका का भी भ्रमण करेंगे।

 400 करोड़ की विकास योजनाओं की शुरुआत

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर में 400 करोड़ रुपए ज्यादा की विकास योजनाओं की शुरूआत की। इनमें सीवेज और जल शोधन संयंत्र, प्रकाश व्यवस्था, नर्मदा घाट के विकास, IRCTC होटल और रेनफॉरेस्ट, यूनिटी और इको ट्रेल शामिल हैं।

मेट्रो के दो फेज की आधारशिला रखेंगे

इस दौरे के दौरान, मोदी अहमदाबाद मेट्रो के फेज 2A और फेज 2B की आधारशिला रखेंगे। फेज 2A की लंबाई 6 किलोमीटर से अधिक होगी, जिसमें कोटेश्वर रोड से एयरपोर्ट तक पांच स्टेशन शामिल होंगे। वहीं, फेज 2B की लंबाई 3.3 किलोमीटर से अधिक होगी, जिसमें गिफ्ट सिटी से शाहपुर तक तीन स्टेशन शामिल होंगे।

मोदी लगभग 2,600 करोड़ रुपए की लागत से अहमदाबाद-मेहसाणा रोड (स्टेट हाईवे-41) को चार लेन से आठ लेन तक अपग्रेड और मजबूत करने की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना से अहमदाबाद और उत्तरी गुजरात के बीच यात्रा तेज, सुरक्षित और अधिक आरामदायक हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने शमशाबाद के शिविर में सुनीं जन समस्याएं

 चाइल्ड फ्रेंडली आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारशिला रखेंगे

PM मोदी गुजरात में 4,030 नए चाइल्ड फ्रेंडली आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारशिला रखेंगे और 361 पूरे हो चुके आंगनवाड़ी केंद्रों का उद्घाटन करेंगे। 800 करोड़ रुपए के निवेश वाली इस पहल से 4 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।

वे ‘एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड’ के तहत पूरी की गई 521 परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिनकी कुल लागत लगभग 4,950 करोड़ रुपए है।

इन परियोजनाओं में कोल्ड स्टोरेज सुविधाएं और कोल्ड चेन, गोदाम, साइलो, पॉलीहाउस और ग्रीनहाउस, एकीकृत प्राथमिक और द्वितीयक प्रसंस्करण सुविधाएं, तथा प्राथमिक प्रसंस्करण केंद्र शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

25 to 31 October 2026
18 to 24 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन