न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को अब पूरी सीरीज के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है।
BCCI ने शनिवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी। पहले आकिब नबी को सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम में चुना गया था, लेकिन अब वे शुरुआती तीन मुकाबलों में भी भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। इस तरह आकिब पूरी वनडे सीरीज खेल सकेंगे। BCCI ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए टीम में इस बदलाव की जानकारी साझा की है।
प्रसिद्ध कृष्णा भी बाहर हुए
एक दिन पहले 30 अक्टूबर को प्रसिद्ध कृष्णा वनडे सीरीज से बाहर हुए थे। प्रसिद्ध जांघ की चोट (हैमस्ट्रिंग) से उबर रहे हैं। वे 30 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में चोटिल हुए थे।
नबी को कृष्णा का विकल्प माना जा रहा है। हलांकि, बोर्ड ने यह नहीं लिखा है कि नबी को कृष्णा की जगह टीम में लिया गया है।
जम्मू कश्मीर के पहले क्रिकेटर
आकिब नबी ने एक महीने पहले 30 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में वनडे में डेब्यू किया था। हालांकि, उस मैच में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था।
नबी भारतीय टेस्ट टीम में चुने जाने वाले जम्मू कश्मीर के पहले क्रिकेटर हैं। वैसे, यहां के परवेज रसूल और उमरान मलिक भी भारतीय टीम में चुने जा चुके हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ वनडे और टी-20 टीम में मौका मिला है।
4 नवंबर से वनडे सीरीज खेली जाएगी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से खेली जाएगी। पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा।
फिलहाल, टीम इंडिया 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 3-1 से आगे चल रही है। उसे चौथे टी-20 मुकाबले में 87 रन की करारी हार झेलनी पड़ी थी।
3 वनडे के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहला वनडे), औकिब नबी।
ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय एकता दिवस पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे PM मोदी, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि
चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।

