Saturday, October 31, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsहरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन, भोपाल में...

हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन, भोपाल में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन; कई नेता हिरासत में

भोपाल: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन से पहले उन्होंने गुरुद्वारे में मत्था टेका और करुणा धाम आश्रम पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लिया।

हरदीप सिंह पुरी शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे विधानसभा भवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना पर्चा भरा। इससे पहले उन्होंने गुरुद्वारे में मत्था टेका और करुणा धाम आश्रम में संत सुदेश शांडिल्य महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करते समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल और नरेंद्र शिवाजी पटेल सहित विधायक सुरेंद्र पटवा समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

वहीं, नामांकन के दौरान विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस ने युवा कांग्रेस के कई नेताओं को हिरासत में लिया।

हरदीप सिंह पुरी को 28 अक्टूबर को प्रत्याशी घोषित किया था

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने 28 अक्टूबर को उन्हें मध्य प्रदेश से प्रत्याशी घोषित किया था। बता दें कि यह सीट केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन द्वारा 13 अक्टूबर को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। मुरुगन का कार्यकाल अप्रैल 2030 तक था, जिस पर अब उपचुनाव कराया जा रहा है।

मंत्री कृष्णा गौर बनी प्रस्तावक

नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों के तहत शुक्रवार को ही राज्य सरकार की मंत्री कृष्णा गौर ने हरदीप सिंह पुरी के नामांकन के लिए प्रस्तावक के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यालय में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।

सीएम बोले-आने वाले समय में प्रदेश को नई सौगातें मिलेगी

नामांकन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति के फैसले के बाद हरदीप सिंह पुरी ने आज राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि दिवाली से पहले मध्य प्रदेश को पुरी के रूप में एक सांसद का उपहार मिलने जा रहा है।

सीएम ने कहा कि हरदीप सिंह पुरी का संसदीय जीवन लंबा रहा है। केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने मध्य प्रदेश को बीना रिफाइनरी, नागरिक उड्डयन, स्मार्ट सिटी, मेट्रो रेल, मेट्रोपॉलिटन सिटी और स्वच्छता अभियान सहित कई सौगातें दी हैं। उम्मीद है कि आने वाले समय में भी वे प्रदेश को नई सौगातें देते रहेंगे।

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय एकता दिवस पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे PM मोदी, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

नामांकन के दौरान पुरी ने मीडिया से दूरी रखी

नामांकन दाखिल करने से पहले और बाद में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मीडिया से बात नहीं की। मीडिया को केवल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

25 to 31 October 2026
18 to 24 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन