Sunday, November 1, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsशाहरुख खान की ‘किंग’ ने रिलीज से पहले बनाया रिकॉर्ड, 175 करोड़...

शाहरुख खान की ‘किंग’ ने रिलीज से पहले बनाया रिकॉर्ड, 175 करोड़ में बिके विदेशी राइट्स

मुुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ ने रिलीज से पहले ही बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। फिल्म के ओवरसीज थिएट्रिकल राइट्स 175 करोड़ रुपए में बिके हैं। इस डील के बाद अब फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी नजरें रहेंगी।

इतिहास की सबसे बड़ी ओवरसीज राइट्स डील

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फार्स फिल्म्स ने ‘किंग’ के विदेशी थिएट्रिकल राइट्स 175 करोड़ रुपए में खरीदे हैं। इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ओवरसीज राइट्स डील बताया जा रहा है।

हालांकि, इस डील के बाद भी फिल्म के सामने बड़ी कमाई की चुनौती होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रेक ईवन तक पहुंचने के लिए ‘किंग’ को इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर करीब 350 से 375 करोड़ रुपए कमाने होंगे।

ब्रेक ईवन का मतलब होता है कि कारोबार में न फायदा हो, न नुकसान। यानी जितना पैसा लगाया, उतना वापस मिल जाए।

विदेशों में इसी मॉडल पर रिलीज किया था

फार्स फिल्म्स को ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन का अनुभव है। कंपनी ने यशराज फिल्म्स की कई फिल्मों के साथ पार्टनरशिप की है।

फार्स फिल्म्स ने प्रभास की ‘साहो’ को अकेले विदेशों में डिस्ट्रीब्यूट किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने ‘किंग’ के राइट्स के लिए 175 करोड़ रुपए की मिनिमम गारंटी (MG) दी है।

अब तक किसी भारतीय फिल्म के ओवरसीज राइट्स 100 करोड़ रुपए तक नहीं पहुंचे थे। ऐसे में यह डील एक नया रिकॉर्ड है।

आमतौर पर बॉलीवुड फिल्मों के विदेशों में डिस्ट्रीब्यूशन के लिए कमीशन मॉडल अपनाया जाता है। इसमें डिस्ट्रीब्यूटर फिल्म के राइट्स खरीदने के बजाय कमीशन लेता है।

यशराज फिल्म्स ने ‘जवान’ और ‘डंकी’ को विदेशों में इसी मॉडल पर रिलीज किया था। ‘किंग’ के लिए भी पहले यही योजना थी, लेकिन फार्स फिल्म्स ने इतनी बड़ी रकम ऑफर की कि डील बदल गई।

ये भी पढ़ें: विंध्य-मालवा के बीच हवाई संपर्क मजबूत, रीवा-इंदौर विमान सेवा के 300 दिन पूरे

क्रिसमस 2026 में होगी बड़ी टक्कर

किंग क्रिसमस 2026 के दौरान रिलीज होगी, जब जुमांजी, एवेंजर्स: डूम्सडे और ड्यून 3 जैसी हॉलीवुड फिल्में भी रिलीज होंगी। इस कॉम्पिटिशन को देखते हुए, फिल्म के लिए बड़े थिएटर रिलीज की प्लानिंग की जा रही है।

वहीं, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में सामने आया था कि फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी पेन मरुधर ने किंग के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 250 करोड़ रुपए में खरीद लिए।

बता दें कि पेन मरुधर का शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस के साथ पुराना संबंध रहा है। कंपनी पहले जवान, डंकी, जीरो, बदला और इत्तेफाक जैसी फिल्मों को रिलीज कर चुकी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन