Sunday, November 1, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल संभाग आयुक्त की NDPS में बड़ी कार्रवाई, एक और ड्रग्स तस्कर...

भोपाल संभाग आयुक्त की NDPS में बड़ी कार्रवाई, एक और ड्रग्स तस्कर इंदौर जेल भेजा गया

भोपाल: मध्यप्रदेश में ड्रग्स के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत भोपाल संभाग आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने एक और आदतन तस्कर के विरुद्ध PIT NDPS एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर इंदौर की केंद्रीय जेल में दाखिल किया गया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी जीवन सिंह राजपूत पिता मालम सिंह राजपूत, उम्र 35 वर्ष, निवासी शिवनगर, नाथू बरखेड़ा, थाना रातीबड़, भोपाल का आदतन ड्रग्स तस्कर है। इसके विरुद्ध स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 (PIT NDPS) के अंतर्गत निरोध आदेश जारी किया गया था।

यह भी पढ़ें: बालाघाट: शादी का दबाव बना मौत की वजह, नर्स साक्षी हत्याकांड का खुलासा

संभाग आयुक्त कार्यालय के आदेश दिनांक 27 अक्टूबर 2026 के परिपालन में पुलिस आयुक्त भोपाल की टीम ने आरोपी को वारंट तामील कराया और विधिवत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद 28 अक्टूबर को उसे केंद्रीय जेल, इंदौर में दाखिल कर दिया गया।

इस कार्रवाई के संबंध में संभाग आयुक्त द्वारा सचिव, गृह विभाग, मध्यप्रदेश शासन को प्रतिवेदन भेज दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि प्रदेश में ड्रग्स के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन