Monday, November 2, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsवोट चोरी की नीयत होती तो भाजपा बहुमत तो हासिल कर लेती:...

वोट चोरी की नीयत होती तो भाजपा बहुमत तो हासिल कर लेती: सांसद रजनीश अग्रवाल

बेगमगंज: नगर में शनिवार को आयोजित प्रबुद्धजन संगोष्ठी में राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नगर के गणमान्य नागरिकों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, व्यापारियों और विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजनों से संवाद किया।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी विचार रखे।

अपने संबोधन में सांसद रजनीश अग्रवाल ने कहा कि यदि भाजपा की नीयत में वोट चोरी होती तो उस समय प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थे, सरकार भाजपा की थी और प्रत्याशी रामपाल सिंह थे, फिर भाजपा चुनाव क्यों हारती? जनता ने जो जनादेश दिया, उसे रामपाल सिंह और भाजपा ने विनम्रता से स्वीकार किया। सवाल हार-जीत का नहीं, देश के लोकतंत्र की विश्वसनीयता का है।

उन्होंने कहा कि आज इंडिया गठबंधन चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल खड़ा कर रहा है, लेकिन देश को याद रखना चाहिए कि आपातकाल में किस तरह लोकतंत्र का गला घोंटा गया, प्रेस पर प्रतिबंध लगाए गए और मीडिया की स्वतंत्रता सीमित की गई। जिन्होंने संविधान को कमजोर किया, वे आज लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ध्रुव जुरेल की कप्तानी पारी से संभली भारत A की टीम, 99 रन बनाकर नाबाद लौटे विकेटकीपर बल्लेबाज

अग्रवाल ने कहा कि यदि वोट चोरी की नीयत होती तो भाजपा 400 पार का लक्ष्य छोड़ कम से कम अपने दम पर बहुमत तो हासिल कर ही लेती, सहयोगी दलों की जरूरत क्यों पड़ती? चुनाव आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के फैसलों पर सवाल उठाना उचित नहीं है। राहुल गांधी के नेतृत्व को जनता स्वीकार नहीं कर रही और इंडिया गठबंधन देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहा है, जिसे जनता सफल नहीं होने देगी।

पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि उन्हें क्षेत्र के विकास के लिए काम करने का अवसर मिला, जिसके लिए वे जनता के आभारी हैं। मतदाता सूची का पुनरीक्षण पहले भी होता रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन