Tuesday, November 3, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsशेयर बाजार में जोरदार तेजी: सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, 75,000 के पार;...

शेयर बाजार में जोरदार तेजी: सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, 75,000 के पार; निफ्टी 23,300 पर पहुंचा

मुंबई: शेयर बाजार में पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद आज 2 नवंबर को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक की तेजी के साथ 75,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 250 अंक से ज्यादा की बढ़त है, ये 23,300 पर कारोबार कर रहा है। ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है।

ये भी पढ़ें: एमपी में मौसम का यू-टर्न: चार दिन में 8 डिग्री तक गिरा पारा, अब मुरासु तूफान की दस्तक

 तेजी की 3 बड़ी वजह

1. विदेशी और घरेलू निवेशकों की खरीदारी: लंबे समय से बिकवाली कर रहे विदेशी निवेशकों (FIIs) ने बुधवार को 871.83 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी 643.35 करोड़ रुपए का निवेश किया। इस खरीदारी से बाजार को मजबूत सहारा मिला।

2. दिग्गज कंपनियों के शानदार नतीजे: सितंबर तिमाही के मजबूत नतीजों ने निवेशकों को आकर्षित किया। रिलायंस का मुनाफा 34% बढ़कर 29,550 करोड़ रुपए रहा, जिससे इसका शेयर 4% से ज्यादा ऊपरहै। इसके अलावा टाटा स्टील , NTPC , मारुति और SBI जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में भी अच्छी लिवाली देखने को मिली।

3.कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी राहत: ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत करीब 3% गिरकर 110 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल बाहर से मंगवाता है, इसलिए तेल की कीमतों में यह हल्की नरमी बाजार के लिए पॉजिटिव रही।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन