Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsराजस्थान में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8...

राजस्थान में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत

उदयपुरवाटी: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के छापोली गांव में सोमवार सुबह बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सड़क बना रहे 8 मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई। 5 अन्य मजदूर झुलस गए। हादसा सुबह करीब 10 बजे छापोली गांव में हुआ।

मशीन में करंट फैलने से मजदूर चपेट में आए

SHO रामपाल ने बताया- सड़क पर काम कर रही रोड़ी-बजरी मिक्सर मशीन का हाइड्रोलिक जैक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया। इससे मशीन में करंट फैल गया और वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया

 कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे

हादसे की जानकारी मिलने पर झुंझुनूं कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, एसपी कावेंद्र सिह सागर, विधायक भगवानाराम सैनी, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, गुर्जर नेता रविंद्र सिंह भडाना सहित कई लोग मौके पर पहुंचे।

मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने सीएम से बात की

यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा मौके पर पहुंचे। लोगों से घटना की जानकारी ली। गांव में मोबाइल नेटवर्क नहीं आने पर सीएम भजनलाल शर्मा से बात करने के लिए मंत्री खर्रा और पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी स्टेट हाईवे पर आए। मंत्री ने मुख्यमंत्री को बताया कि ग्रामीण खुद के पैसे से काम करवा रहे थे। बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ है। हादसे में ठेकेदार विष्णु की भी मौत हो गई है।

मृतक हालेड़ा मंडावरा और छापोली के रहने वाले

हादसे में हालेड़ा मंडावरा निवासी हरिराम गुर्जर (30), मंगलचंद गुर्जर (22), कालूराम गुर्जर (29) और पवन गुर्जर (23), छापोली निवासी विष्णु सैनी (38), सुरेंद्र उर्फ सुरेश सैनी (30), मुकेश सैनी (27) और फतेहचंद सैनी (32) की मौत हो गई।
मृतकों के परिजनों को संविदा पर नौकरी, 2-2 करोड़ मुआवजे की मांग
छापोली के प्रमोद सैनी ने कहा- मृतकों के आश्रितों को संविदा पर नौकरी और 2-2 करोड़ रुपए मुआवजा दिया जाए। इसके बाद गांव की कमेटी जो तय करेगी, उसके अनुसार मुआवजा दिया जाए।
RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन