Tuesday, November 3, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनेपाल में लैंडिंग के दौरान टकराए दो हेलिकॉप्टर, भारतीय पर्यटक की मौत;...

नेपाल में लैंडिंग के दौरान टकराए दो हेलिकॉप्टर, भारतीय पर्यटक की मौत; 3 घायल

सोलुखुंबु: नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत हो गई, जबकि न्यूजीलैंड का एक भारतीय मूल का नागरिक घायल हो गया। दोनों हेलिकॉप्टर के पायलट भी जख्मी हुए हैं।

हादसा आज सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर हुआ

हादसा सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर सोलुखुम्बु जिले के फेरीचे हेलीपैड पर हुआ। यहां फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के हेलिकॉप्टर उतरने की कोशिश कर रहे थे, तभी दोनों आपस में टकरा गए।

भारतीय पर्यटक वसंत कुमार बालारामारामाडु की मौत

सोलुखुम्बु जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस इंस्पेक्टर मौसम तामांग के मुताबिक, फिशटेल एयर के हेलिकॉप्टर में सवार भारतीय पर्यटक वसंत कुमार बालारामारामाडु की मौत हो गई। इसी हेलिकॉप्टर में सवार न्यूजीलैंड के नागरिक शैलेश कृष्ण पटेल घायल हुए हैं। वे भारतीय मूल के हैं।

ये भी पढ़ें: देवास टीआई मौत मामला: मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, आबकारी अधिकारी निलंबित

दोनों हेलिकॉप्टर के पायलटों को इलाज के लिए काठमांडू लाया गया

घायल शैलेश को प्रभु हेलिकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू कर काठमांडू के मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों हेलिकॉप्टर के पायलटों को भी इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया है। वहीं, मृतक भारतीय पर्यटक का शव लुकला स्थित अस्पताल पहुंचाया गया।

यह हादसा खुम्बु पासांग ल्हामु ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड नंबर 4 में हुआ। फेरीचे एवरेस्ट क्षेत्र में स्थित है और यहां आने-जाने के लिए हेलिकॉप्टर सेवाओं का इस्तेमाल किया जाता है। हादसे के समय दोनों हेलिकॉप्टर में कुल कितने यात्री सवार थे और उनकी टक्कर किस वजह से हुई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन