Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबालाघाट को मिला नया एसपी: मलय जैन संभालेंगे जिले की कमान, चार...

बालाघाट को मिला नया एसपी: मलय जैन संभालेंगे जिले की कमान, चार आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना और अतिरिक्त प्रभार के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) के पद पर पदस्थ 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी मलय जैन को बालाघाट का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। उन्हें हॉक फोर्स बालाघाट के सेनानी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

10 दिन से खाली था बालाघाट एसपी का पद

बालाघाट में 27 अक्टूबर को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा का तबादला देवास कर दिया गया था। उनके स्थानांतरण के बाद से जिले में एसपी का पद खाली था। करीब 10 दिन बाद सरकार ने मलय जैन की पदस्थापना कर जिले की पुलिस व्यवस्था की कमान उन्हें सौंप दी है।

यह भी पढ़ें: रामायण का ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर धमाका: पहले दिन 155 करोड़ की कमाई, आदिपुरुष-जवान को पछाड़ा

चार अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी सचिन कुमार अतुलकर को उनके मौजूदा दायित्व के साथ पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), विशेष सशस्त्र बल (विसबल) ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अतुलकर वर्तमान में आईजी चंबल जोन मुरैना के पद पर पदस्थ हैं।

इसी तरह उज्जैन के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा को वर्तमान जिम्मेदारी के साथ 32वीं वाहिनी विसबल उज्जैन के सेनानी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पीटीसी इंदौर की पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह को नारकोटिक्स मंदसौर के एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस नियुक्ति के बाद आईपीएस अधिकारी अभिषेक आनंद नारकोटिक्स मंदसौर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

वहीं, 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी नागेंद्र सिंह को पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे वर्तमान में 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल के सेनानी के पद पर पदस्थ हैं।

इस तरह सरकार ने एक आईपीएस अधिकारी की नई पदस्थापना के साथ चार अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन